×

UP में कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, बनाई ये खास रणनीति

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने योगी सरकार पर प्रदेश में ब्रह्माण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर बड़ा एलान किया है।

Shivani
Published on: 6 July 2020 6:31 PM GMT
UP में कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, बनाई ये खास रणनीति
X

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से ही एक्टिव हो गयी है। योगी सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर कानून व्यवस्था तक घेरने में लगी कांग्रेस ने अब प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने योगी सरकार पर प्रदेश में ब्रह्माण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर बड़ा एलान किया है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस शुरू करने जा रही ब्राह्मण चेतना संवाद

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज की अनदेखी हो रहे है। ऐसे में अब प्रदेश में कांग्रेस ब्राह्मण चेतना संवाद शुरू करने जा रही है। बता दें कि ब्राह्मण चेतना संवाद के जरिये जल्द ही जितिन प्रसाद ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे समुदाय के लोगों से कांग्रेस को उनके लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में सुझाव भी मांगेंगे।

पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद करेंगें ब्राह्मण समुदाय के लोगों से संवाद

जितिन प्रसाद ने कहा, “ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश में अलग-थलग महसूस कर रहा है। ब्राह्मण समाज के कई लोगों और संगठनों ने बताया उनके साथ प्रदेश में सौतेला व्यवहार हो रहा है।”

ये भी पढ़ेंः चीनी सेना के पीछे हटने पर कांग्रेस का हमला, कहा- देश से माफी मांगे PM मोदी

सोशल मीडिया के जरिये ब्राह्मण चेतना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत

बता दें कि कांग्रेस के ब्राह्मण चेतना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिये होगी। जितिन प्रसाद ने बताया की इस कार्यक्रम के जरिये वे प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय के लोगों संग चर्चा करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ कर उनकी समस्याएं जानेंगे और सुझाव लेंगे।

यूपी में ब्राह्मणों को साधने की तैयारी में कांग्रेस

गौरतलब है कि जितिन प्रसाद इसके पहले भी ब्राह्मण समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी कुछ महीनों पहले सामने आई, जिसमें उन्होंने जनेऊ पहन रखा हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shivani

Shivani

Next Story