×

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, अचानक गिरकर हुए थे बेहोश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लाया गया था।

Newstrack
Published on: 12 Aug 2020 2:40 PM GMT
कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, अचानक गिरकर हुए थे बेहोश
X

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने के बाद उपचार शुरू कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अचानक से जमीन पर गिरे थे और बेहोश हो गये थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

उनके निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट कर शोक जताया गया है।



राजीव त्यागी की गिनती कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ताओं में होती थी। वह टीवी चैनलों में बड़े ही बेबाकी के साथ पार्टी का पक्ष रखते थे। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस भी की थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट करके लोगों को दी थी।



ये भी पढ़ें: UP में अब हारेगा कोरोना: दुकानदारों समेत इन सभी की होगी जांच, मिला निर्देश

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी। पात्रा ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। जीवन बहुत अनिश्चित है... अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती से ED की पूछताछ, इन सवालों के देने होंगे जवाब



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।



Newstrack

Newstrack

Next Story