×

सिंघवी बोले- खत्म हो रहा सोनिया गांधी का कार्यकाल, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

सोनिया गांधी का कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर 10 अगस्त को एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान सामने आया है।

Newstrack
Published on: 9 Aug 2020 5:24 PM GMT
सिंघवी बोले- खत्म हो रहा सोनिया गांधी का कार्यकाल, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष
X
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: सोनिया गांधी का कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर 10 अगस्त को एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान सामने आया है।

जिसमें सिंघवी की ओर से कहा गया है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म होने वाला है और जल्द ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है। वहीं, अब भी पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकारी को चुना जाना बाकी है।

ये बातें सिंघवी ने रविवार को कही। सिंघवी ने कहा कि ऐसा कांग्रेस के संविधान में लिखा हुआ है, हम ऐसा करने के लिए बाध्य हैं और इसे जल्द ही अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की एक प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाता है। ये निकट भविष्य में होगा और इसके नतीजे आपको मिल जाएंगे।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फ़ाइल फोटो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फ़ाइल फोटो

अखिलेश का दावा: बाइस में दौड़ेगी बायसाइकिल’, BJP-कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कही थी ये बात

उधर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पार्टी के अध्यक्ष को लेकर बयान दिया है। शशि थरूर ने कहा कि उन्हें निश्चित रूप से से ऐसा लगता है कि पार्टी का एक बार फिर से नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी के पास ‘‘साहस, क्षमता और योग्यता’’ है, लेकिन यदि वह ऐसा करना नहीं चाहते हैं तो पार्टी को एक नया अध्यक्ष चुनने की दिशा में अवश्य ही आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने ये बातें रविवार को कही। उन्होंने आगे अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि पार्टी के लक्ष्यहीन और दिशाहीन होने की लोगों में बढ़ती धारणा को खत्म करने के लिए इसे एक पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढ़ने की प्रक्रिया अवश्य ही तेज करना चाहिए।

कांग्रेसी नेता ने की मांग, प्रधानमंत्री श्वेतपत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करें

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की फ़ाइल फोटो शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की फ़ाइल फोटो

11 अगस्त को सुखबीर बादल, सोनिया गांधी के घर धरने पर बैठेंगे

पंजाब में अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के घर के बाहर धरना पर बैठेंगे। उनकी मांग है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से उनका इस्तीफा लिया जाए।

यहां बता दे कि पंजाब में जहरीली शराब पीने से बीते दिनों 100 से अधिक गरीब लोगों की जान गई थी। सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

वहीं इस मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जिसके बाद मुख्यमंत्री ने छह पुलिसकर्मियों के साथ सात आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इनमें दो उप पुलिस अधीक्षक और चार थाना प्रभारी शामिल थे।

क्या राम मंदिर के मसले पर कन्फ्यूज है कांग्रेस पार्टी? यहां जानें

Newstrack

Newstrack

Next Story