×

कभी हां-कभी न में फंसे आप-कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम निर्णय आज करेगी: आप

आप और कांग्रेस को लेकर ‘कभी हां कभी ना’ के बीच फिर साथ आने की संभावना बनी है। आप की तरफ से कांग्रेस को फैसला लेने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 20 April 2019 5:20 AM GMT
कभी हां-कभी न में फंसे आप-कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम निर्णय आज करेगी: आप
X

नई दिल्ली: आप और कांग्रेस को लेकर ‘कभी हां कभी ना’ के बीच फिर साथ आने की संभावना बनी है। आप की तरफ से कांग्रेस को फैसला लेने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।

आप ने शनिवार को होने वाले अपने तीन प्रत्याशियों के नामांकन भी टाल दिए। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि सोमवार को आप के बाकी 6 प्रत्याशियों का नामांकन होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए मौका देने के लिए पार्टी ने फैसला लिया है ताकि कांग्रेस के साथ चल रही गठबंधन की बातचीत निर्णायक स्थिति में पहुंच सके।

आप के सूत्रों के अनुसार पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली में 4-3 और हरियाणा में 7-2-1 का ऑफर दिया है।

यह भी देखे:तिहाड़ जेल में धार्मिक चिन्ह बनाकर कैदी की पीठ पर दागा, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

शनिवार सुबह इस मुद्दे पर आप अंतिम निर्णय लेगी। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे। आप के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

शनिवार को पार्टी के तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम तय था। पूर्वी दिल्ली से आतिशी, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और वेस्ट दिल्ली से गुग्गन सिंह को शनिवार को नामांकन दाखिल करना था।

आप सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ी है। इसमें हरियाणा की 10 सीटों पर 7-2-1 का नया फार्मूला दिया हैं। इसमें 7 सीटों पर कांग्रेस, 2 सीट पर जननायक जनता पार्टी और एक सीट आम आदमी पार्टी ने अपने लिए मांगी हैं।

यह भी देखे:सुषमा स्वराज ने जारी किया अलर्ट: त्रिपोली में मौजूद भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की हिदायत

सूत्रों के अनुसार यह फार्मूले पर कांग्रेस ने ही एक बार बात की थी। इस पर आप को कांग्रेस के राजी होने की संभावना लग रही हैं। वहीं, दिल्ली में 4-3 का ही फार्मूला रहेगा। 4 सीट पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

आप के नए फॉर्मूले को हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद तक पहुंचाने की बात कही जा रही है। वहीं, हरियाणा में जजपा ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, अब जजपा के तैयार नहीं होने के सवाल पर आप नेता ने कहा कि उनसे बात की जाएगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story