×

शाहीन बाग पर गरजे BJP नेता: दिया ये बड़ा बयान, शेयर किया वीडियो

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

Shreya
Published on: 6 Feb 2020 8:38 AM GMT
शाहीन बाग पर गरजे BJP नेता: दिया ये बड़ा बयान, शेयर किया वीडियो
X

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बीजेपी की तरफ से कई बार हमला भी बोला जा चुका है। अब एक बार फिर से बीजेपी के एक नेता ने शाहीन बाग प्रदर्शन पर करारा हमला बोला है।

शाहीन बाग में सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग पर हमला बोलते हुए कहा कि, शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ आंदोलन नहीं बल्कि यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये खिलाफत आंदोलन 2 है। उन्होंने आगे कहा कि पहले 1947 में जिन्ना ने इस देश को तोड़ा था और अब एक बार फिर से इस देश को खिलाफत आंदोलन के जरिए तोड़ने की कोशिश की जा रही है।



यह भी पढ़ें: Baaghi 3 Trailer: धमाकेदार एक्शन व स्टंट के साथ अपने भाई को ऐसे बचाएंगे टाइगर

देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है

बीजेपी नेता ने कहा कि यहां विरोध नहीं बल्कि देश तोड़ने की बात की जा रही है। बच्चे जहर उगल रहे हैं। बच्चों की भाषा सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम देश को तोड़ने की बात करता है। वहां बैठकर इस्लामिक स्टेट बनाने की बात होती है। शरजील इमाम शाहीन बाग में बोल रहा है कि पीएफआई पांच-पांच दफ्तर शाहीन बाग में खोल लिए हैं। यह लोग चाहते हैं कि देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं।



यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को तगड़ा झटका: अब मुस्लिम देश भारत के साथ, क्या करेंगे इमरान

देश को सुसाइड बॉम्ब से सजल करना होगा

उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा।

गिरीराज सिंह ने शेयर की वीडियो

गिरिराज सिंह ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें एक औरत बोल रही है कि बता देना हम मुसलमानों ने लोरी नहीं सुनाई, अपने बच्चों को हमने ट्विंकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया। हमने अपने बच्चों को बचपन से करबला का वाकया सुनाया है। करबला के नादाद में सिर्फ मर्दों ने नहीं बल्कि औरतों ने भी कुर्बानी दी थी। हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।

यह भी पढ़ें: ये स्मार्टी क्रिकेट: बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस भी इनसे पीछे, ऐसी है लाइफस्टाइल

Shreya

Shreya

Next Story