×

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने अशोक तंवर की नाराजगी को सही ठहराया और कहा कि तंवर को अनदेखा करना बिल्कुक गलत है। जब राजनीति में परिवारवाद होने लगे तब समझिए कि पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ा है।

Newstrack
Published on: 12 July 2023 4:38 PM
हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ
X

सोनीपत: कांग्रेस को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर कि ओर से एक बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह टिकटों के बंटवारे से नाराज थे, जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

तंवर गुट के जिला कार्यकारिणी में अलग अलग पदों पर तैनात 5 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए। कांग्रेस आलाकमान को भेजे इस्तीफे।

अशोक तंवर

यह भी पढ़ें: सवर्ण युवा महासभा के समर्थकों ने SC एक्ट के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया

टिकट न मिलने पर कांग्रेस के भीतर आपसी फूट हो गयी है। ये सब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हुआ है। इसकी वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें, पार्टी से नाराज तंवर ने कुछ दिनों पहले ही पार्टी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन दिया था।

अशोक तंवर

यह भी पढ़ें: Air India में मिलेगा दोगुना मजा, यात्रियों को मिलेगी ये खास नि:शुल्क सेवा

वहीं, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने अशोक तंवर की नाराजगी को सही ठहराया और कहा कि तंवर को अनदेखा करना बिल्कुक गलत है। जब राजनीति में परिवारवाद होने लगे तब समझिए कि पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ा है।

कौन हैं अशोक तंवर?

  • सिरसा से डॉ अशोक तंवर सांसद हैं।
  • जवाहर लाल नेहरू केंद्र विश्वविद्यालय से तंवर ने एमए, एमफिल और पीएचडी इतिहास में किया।
  • वह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं, लेकिन फूट के कारण अब वह पार्टी से अलग हो रहे हैं।
  • अवंतिका माकन से तंवर ने अशोक तंवर ने 2005 में विवाह किया था।
  • अवंतिका ललित माकन की बेटी हैं। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, डॉ॰ शंकर दयाल शर्मा उनके नाना हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!