×

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कहा-मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, यहां जानें

नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के सांसद बार-बार ऐसा कर रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 30 Nov 2019 12:59 PM GMT
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कहा-मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, यहां जानें
X

ग्वालियर: नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के सांसद बार-बार ऐसा कर रहे हैं।

यहां फूल बाग क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सिंधिया ने कहा, 'गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के सांसद बार—बार ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के एक सांसद ने 2014 में महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा था। अब एक अन्य सांसद ऐसा कह रहा है।'

ये भी पढ़ें...गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर केस दर्ज

सिंधिया ने कहा, '2014 में सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी और उस समय की सरकार ने सांसद से माफी मांगने को कहा था।' उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन की बात करती है, लेकिन उसके नेता इस तरह के बयानों से देश के प्रति असम्मान दर्शाते हैं।

हाल ही में हिंदू महासभा ने गोडसे की 'पूजा' करने की कोशिश की घटना पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने गांधीजी की हत्या की, उसका नाम लेना भी गलत है।

ये भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा ने संसद में फिर मांगी माफी, राहुल अपने बयान को नहीं लेंगे वापस

मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं :

ट्विटर पर अपना परिचय बदलने के बाद शुरू हुई अटकलों पर सिंधिया ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले इसे बदला था, लेकिन अब जाकर इस पर अफवाहें शुरू हो गईं।



प्रज्ञा ठाकुर ने 27 नवंबर को दिया था ये बयान

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने 27 नवंबर को लोकसभा में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान गोडसे को 'देशभक्त' कहा था। हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया था। बाद में उन्होंने बयान भी जारी कर इससे इनकार किया था और माफी भी मांग ली थी।

ये भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा के बयान पर संसद में जमकर हंगाम, राजनाथ सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story