×

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस! MP में बड़ी फूट, क्या यहां भी बनेगी BJP सरकार

कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रोफ़ाइल से कांग्रेस हटा लिया है। आख़िर उनके मन में क्या चल रहा है? अपनी उपेक्षा से वे नाराज़ चल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये क्या करेंगे। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के बाद से सिंधिया पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Nov 2019 6:20 AM GMT
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस! MP में बड़ी फूट, क्या यहां भी बनेगी BJP सरकार
X

भोपाल: कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रोफ़ाइल से कांग्रेस हटा लिया है। आख़िर उनके मन में क्या चल रहा है? अपनी उपेक्षा से वे नाराज़ चल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये क्या करेंगे। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के बाद से सिंधिया पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सिंह के सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे हैं यह गुना शहर से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रहे हैं। इनके पिता माधवराव सिन्धिया जी भी गुना से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 लोकसभा चुनाव में गुना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। भाजपा उम्मीदवार के.पी.यादव ने 125549 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ें— कांग्रेस नेता करेंगे बड़ा एलान! कल पार्टी ने दिखाया था बाहर का रास्ता

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी के 10 लोगों को अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर अनुशासनहीनता के आरोप लगें हैं।

बताया जा रहा है कि ये निष्कासित कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ये नेता बड़ा एलान कर सकते हैं।

इन नेताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता

जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है उनमें संतोष सिंह-पूर्व सांसद एवं सदस्य सिराज मेंहदी-पूर्व एमएलसी, सदस्य-अभा कांग्रेस कांग्रेस कमेटी, रामकृष्ण द्विवेदी-पूर्व गृह मंत्री-उप्र शासन-सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री-उ0प्र0, सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी-सदस्य-अभा कांग्रेस कमेटी, भूधर नारायण मिश्रा-पूर्व विधायक, सदस्य अभा कांग्रेस कमेटी, विनोद चौधरी पूर्व विधायक, नेक चन्द्र पाण्डेय-पूर्व विधायक, स्वयं प्रकाश गोस्वामी- पूर्व अध्यक्ष-उप्र युवा कांग्रेस , संजीव सिंह-पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें—संसद में हंगामा जारी, महाराष्ट्र पर बोले राहुल गांधी, कहा- ये लोकतंत्र की हत्या

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story