×

लालू प्रसाद यादव को हुई गंभीर बीमारी, अब चलने में हो रही परेशानी

पिछले साल से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑप मेडिकल साइंस में भर्ती हैं। अब लालू को आर्थराइटिस की वजह से चलने फिरने में परेशानी हो रही है।

Shreya
Published on: 19 Aug 2019 6:05 AM GMT
लालू प्रसाद यादव को हुई गंभीर बीमारी, अब चलने में हो रही परेशानी
X
लालू प्रसाद यादव को हुई गंभीर बीमारी, अब चलने में हो रही परेशानी

रांची: पिछले साल से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑप मेडिकल साइंस में भर्ती हैं। अब लालू को आर्थराइटिस की वजह से चलने फिरने में परेशानी हो रही है। आर्थराइटिस की वजह से उनके घुटने में दर्द बना हुआ है, जिसके वजह से वो चल तक नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज की

वहीं लालू यादव के सेहत के बारे में रिम्स के डॉक्टर ने बताया कि वो आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। जिसकी वजह से घुटने में दर्द रहता है टहलने के लिए कम जगह होने की वजह से वो ज्यादा चल नहीं पाते। यहीं वार्ड में थोड़ा बहुत चलते हैं। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि, उनकी दिनचर्या ठीक नहीं है। वो देर तक सोते हैं और अपना खाना-पीना भी देर से ही करते हैं। जिसके चलते उनकी सेहत पर खराब असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली MLA ने फरार होने के बाद जारी की वीडियो, कहा- एके-47 का होना एक साजिश

एक नहीं 11 बिमारियों से पीड़ित हैं लालू प्रसाद-

बता दें कि लालू को कई सारी बिमारियां एक साथ हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट और किडनी की बिमारियां हैं। लालू को रिम्स में भर्ती हुए एक साल होने वाले हैं। वो रिम्स के पेइंग वार्ट में भर्ती कराए गए हैं। लालू चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे थे। जहां उनकी तबीयत खराब होने के बाद रिम्स में शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस करने गई थी गिरफ्तार, हो गए फरार

वहीं जेल के नियम के अनुसार, लालू से रिम्स में मिलने के लिए शनिवार का दिन तय हुआ है। इस दिन लालू से तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों झारखंड आरजेडी अध्यक्ष अभय कुमार और पार्टी नेता लव कुमार लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Shreya

Shreya

Next Story