×

खट्टर मंत्रिमंडल का पहला विस्तार; 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा की 14वीं विधानसभा का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को किया गया। इसमें 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

Aditya Mishra
Published on: 14 Nov 2019 7:40 AM GMT
खट्टर मंत्रिमंडल का पहला विस्तार; 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
X

चंडीगढ़: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हुआ। 10 मंत्रियों ने शपथ ली। बीजेपी के कोटे से 8, जेजेपी के कोटे से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया। इन मंत्रियों की शपथ के साथ खट्टर सरकार में मंत्रियों की संख्या 12 (सीएम को लेकर) हो गई है।

अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल, बनवारी लाल और रणजीत सिंह चौटाला ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, जबकि ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांढा, अनूप धानक और संदीप सिंह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

बता दे कि विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीट वाली जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 27 को शपथ ली थी

मालूम हो कि 24 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 27 अक्टूबर को मनोहर लाल खट्‌टर ने मुख्यमंत्री और जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मंगलवार को 5 निर्दलीय विधायकों ने दिल्ली में अकेले बैठक कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। बुधवार को निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय भी मांगा था।

इससे पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन विधायकों को डिनर का न्योता भिजवा दिया। बुधवार शाम को डिनर पर निर्दलीय विधायकों से चर्चा की गई। सभी 5 विधायक चुनाव से पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते।

ये भी पढ़ें...हरियाणा चुनाव पर एडीआर रिपोर्ट! करोड़पति हैं 90 में से 84 नवनिर्वाचित विधायक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story