×

प्रियंका गांधी ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- भगवान के लिए मजदूरों की मदद करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आख़िर हर बार हर विपत्ति गरीबों और मजदूरों पर ही क्यों टूटती है?

Shreya
Published on: 15 April 2020 10:29 AM GMT
प्रियंका गांधी ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- भगवान के लिए मजदूरों की मदद करें
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने बीते मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ाने का एलान किया है। लॉकडाउन बढ़ने के बाद प्रवासी मजदूरों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लग रहा था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे अपने घर वापस लौट सकेंगे।

प्रियंका गांधी ने मजदूरों की मदद करने का किया आग्रह

वहीं प्रवासी मजदूरों की चिंता को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आख़िर हर बार हर विपत्ति गरीबों और मजदूरों पर ही क्यों टूटती है? उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर फैसले क्यों नहीं लिए जाते? साथ ही प्रियंका गांधी ने PM मोदी से विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूरों की मदद करने का आग्रह किया है।

मुंबई और सूरत में बड़ी संख्या में जुटे प्रवासी मजूदर

प्रियंका गांधी ने ऐसे समय में PM मोदी से आग्रह किया है जब लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा करने के बाद मंगलवार को मुंबई और सूरत में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सड़क पर जुट गए। कहा जा रहा है कि ये सभी लगो अपने-अपने घर जाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: फोने लवर्स को झटका, इस कंपनी ने दिए अच्छे फोन्स की कीमत बढ़ाने के संकेत

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि...

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आख़िर हर बार हर विपत्ति गरीबों और मजदूरों पर ही क्यों टूटती है? उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर फैसले क्यों नहीं लिए जाते? उन्हें भगवान भरोसे क्यों छोड़ दिया जाता है? लॉकडाउन के दौरान रेलवे टिकटों की बुकिंग क्यों जारी थी? स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने आगे लिखा कि उनके पैसे खत्म हो रहे हैं, स्टॉक का राशन खत्म हो रहा है, वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं-घर गाँव जाना चाहते हैं। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए थी। अभी भी सही प्लानिंग के साथ इनकी मदद की व्यवस्था की जा सकती है। मजदूर इस देश की रीढ़ की हड्डी हैं। @narendramodi जी भगवान के लिए इनकी मदद कीजिए।



यह भी पढ़ें: कोरोना पर सरकार सख्त, अफवाहें फैलाने और झूठा दावा करने पर होगी जेल

मजदूरों के लिए विपदा बना लॉकडाउन

लॉकडाउन 2.0 की घोषणा होने से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि ये लॉकडाउन मजदूरों के लिए विपदा बन गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि किसानों, श्रमिकों, दिहाड़ी मज़दूरों, व्यापारियों, सभी को एक पैमाने से नहीं देखा जा सकता। पूर्ण लॉकडाउन कई वर्गों के लिए विपदा बन गया है। देश को “स्मॉर्ट” समाधान की ज़रूरत है: बड़े स्तर पे टेस्ट, वाइरस हॉटस्पॉट की पहचान और घेराव, बाक़ी जगहों पर सावधानी से धीरे-धीरे काम-काज शुरू होना चाहिए।



यह भी पढ़ें: यहां हिंदू-मुस्लिम मरीजों के लिए बने अलग-अलग वार्ड, जानें क्या है कारण

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story