×

BJP हार मानने को नहीं तैयार, 50-50 में फंसी शिवसेना ने फंसाया CM पद पर पेंच

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना व भाजपा की स्थिति साफ है। चुनाव परिणाम में भाजपा व शिवसेना गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। जहां भाजपा को 100 से अधिक की जीत हुई है वही शिवसेना ने आधी सीट ही जीती है।

suman
Published on: 28 Oct 2019 4:31 PM
BJP हार मानने को नहीं तैयार, 50-50 में फंसी शिवसेना ने फंसाया CM पद पर पेंच
X

जयपुर: महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना व भाजपा की स्थिति साफ है। चुनाव परिणाम में भाजपा व शिवसेना गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। जहां भाजपा को 100 से अधिक की जीत हुई है वही शिवसेना ने आधी सीट ही जीती है। ऐसे में गठबंधन में भाजपा का पलड़ा भारी है।लेकिन शिवसेना भी दबाव की राजनीति कर रही है जिसमें भाजपा घुटने टेकती हुई नहीं दिख रही है।

फड़नवीस मिले राज्यपाल से

आज यानि सोमवार को भाजपा के मुख्यमंत्री दावेदार देवेंद्र फड़नवीस के बाद शिवसेना के प्रतिनिधि भी राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिले। भाजपा का मानना है कि शिवसेना के साथ मिलकर जल्द हल निकाल लिया जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना लगातार केंद्र सरकार के कामों पर निशाना बना रही है। लोकसभा में गठबंधन की घोषणा तक यह जारी रहा था। जो सरकार बनने तक जारी रहेगा।

दुआओं का सहारा: मासूम की जिंदगी खतरे में, पीएम मोदी ने भी मांगी सलामती

कौन संभालेगा राज्य का नेतृत्व

इस बार राकांपा नेता शरद पवार ने शिवसेना और भाजपा दोनों से दूरी बढ़ा ली है। लेकिन अभी जो राजनीतिक स्थिति है उसमें राजनीतिक हित को देखकर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मिलकर भी सरकार बनाने से बचेगी। शिवसेना के आदित्य ठाकरे पहली बार विधायक बने, जिसके पास अनुभव नहीं है कि वह मुख्यमंत्री बन नेतृत्व संभाल सकें। शिवसेना भाजपा के साथ ही रहकर दबाव से पद हासिल करना चाहता है।

50-50 पर फंसी शिवसेना

आज भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार फड़नवीस के राज्यपाल से मिलने के बाद शिवसेना के नेता भी राज्यपाल से मिले। शिवसेना राज्य में 50-50 का फॉर्मूला अपनाना चाहती है। ढ़ाई साल शिवसेना के और ढ़ाई साल भाजपा के मुख्यमंत्री बने। साथ ही सरकार की शुरुआत में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री हो।महाराष्ट्र में 9 नवंबर से पहले सरकार बननी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के पास ज्यादा वक्त है। मिलकर किसी बेहतरीन निर्णय पर पहुंचें। अब भाजपा शिवसेना के इस फॉर्मूले को कितना मानती है ये तो वक्त पर पता चलेगा। लेकिन अगर भाजपा शिवसेना को नहीं मना पाएगी तो यह तय है कि राज्य में सरकार बनने में वक्त लगेगा।

आतंकियों का बड़ा हमला: यूरोपियन सांसदों के दौरे से पहले हिल गया कश्मीर, 15 घायल

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!