×

जानिए विपक्ष ने क्यों कहा, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की, हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को कथित तौर पर दी गई धमकी पर हमला बोलते हुये कहा है कि अगर वे इससे निपट नहीं सकतीं तो उन्हें बतौर स्वास्थ्य मंत्री त्यागपत्र दे देना चाहिये।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jun 2019 5:36 PM GMT
जानिए विपक्ष ने क्यों कहा, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें ममता बनर्जी
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की, हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को कथित तौर पर दी गई धमकी पर हमला बोलते हुये कहा है कि अगर वे इससे निपट नहीं सकतीं तो उन्हें बतौर स्वास्थ्य मंत्री त्यागपत्र दे देना चाहिये।

यह भी पढ़ें…AN-32 हादसे में कोई जीवित नहीं मिला, क्रैश साइट पर पहुंची सर्च टीम ने की पुष्टि

भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री समस्या को हल करने के बजाए आरोप लगाने में लगी हैं। मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों से गुरूवार को कहा था कि वे काम पर वापस लौट आयें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि यह हड़ताल भाजपा और माकपा की साजिश का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें…अनुपम खेर, ईशा गुप्ता की फिल्म ‘वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड’ की रिलीज आगे बढ़ी

मजुमदार ने कहा, ‘‘क्या हड़ताली डॉक्टरों से ऐसे पेश आना चाहिये? समस्या को हल करने के बजाय, वे डॉक्टरों पर ही आरोप लगा रही हैं। यह पूरी तरह अजीबोगरीब है। अगर वह हालात पर काबू नहीं पा सकतीं तो उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये।’’

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story