×

ममता ने भाजपा के उदय के रोकने के लिए संगठन में फेरबदल किया

इसके साथ ही बनर्जी ने पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली है। ममता ने अभिषेक से उन सारे जिलों की कमान वापस ले ली है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को यह जिम्मेदारी दे दी है।

Roshni Khan
Published on: 26 May 2019 3:58 AM GMT
ममता ने भाजपा के उदय के रोकने के लिए संगठन में फेरबदल किया
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के संगठन में फेरबदल किए।

ये भी देंखे:अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत के बाद करीबी पर हमला, गोली मारकर की हत्या

इसके साथ ही बनर्जी ने पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली है। ममता ने अभिषेक से उन सारे जिलों की कमान वापस ले ली है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को यह जिम्मेदारी दे दी है।

ये भी देंखे:चुनावी रंजिश में स्मृति ईरानी के करीबी को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में मौत

बनर्जी ने सभी उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब घंटे भर चली बैठक के बाद कहा, 'हमने पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं। अच्छी टक्कर देने के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गयी हैं।'

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story