×

शाहीन बाग़ वाली महिलाओं पर ये क्या कह दिया BJP नेता ने, बढ़ा विवाद

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 31 Jan 2020 6:58 AM GMT
शाहीन बाग़ वाली महिलाओं पर ये क्या कह दिया BJP नेता ने, बढ़ा विवाद
X

सहारनपुर: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा से एक और विधायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तो शर्जील इमाम को गोली मार देने की बात कह डाली। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि शाहीन बाग़ में धरना दे रही महिलाओं को जेल भेज देना चाहिए।

संगीत सिंह सोम ने शाहीन बाग़ और शर्जील इमाम पर दिया भड़काऊ भाषण:

दरअसल, शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों और शर्जील इमाम के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से विधायक संगीत सिंह सोम है। सहारनपुर जिले के सरधना से विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा, 'सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए शाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है।'

ये भी पढ़ें: बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी : एक की मौत, मौके पर पुलिस बल तैनात

विपक्षी दल दे रहे प्रदर्शन के लिए पैसा:

उन्होंने राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा, इन सब लोगों को विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए 500 रुपए घंटा के हिसाब से पैसे दे रही हैं। इन लोगों को विदेशों से भी फंडिंग की जा रही है।'

धरने पर बैठी महिलों के पास कोई काम धाम नहीं:

भाजपा विधायक ने शाहीन बाग़ में 42 दिनों से धरने पर बैठी महिलाओं केलिए कहा कि जो भी महिलाएं धरने पर बैठीं हैं, उन्हें काम-धाम नहीं हैं. धरना कर रहीं सब महिलाओं पर केस दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: UP के नए DGP ये: CM ने लगाई मुहर, ओपी सिंह को इस अंदाज में दी जाएगी विदाई

शर्जील इमाम को मार देनी चाहिए गोली:

इसके अलावा आंध्र को भारत से अलग करने वाला भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू छात्र शर्जील इमाम पर भी विधायक ने बड़ी टिप्पणी करदी। उन्होंने कहा, 'ये लोग हिंदुस्तान को बांटने की बात करते हैं। शर्जील इमाम जैसों को चौराहे पर फांसी पर लटाकर गोली मार देनी चाहिए।'

संगीत सोम ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल इस लिए डर रहे हैं, क्योंकि उनको अपनी खुद की नागरिकता जाने का डर है। शायद उनके पास भी हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए कोई मान्य डॉक्युमेंट्स नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस मुख्यालय से लताड़े गये जामिया के छात्र, प्रदर्शन जारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story