×

सुख-दुख के साथी भू-माफिया के लिए मुलायम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुलायम सिंह यादव और आजम खान 33 साल पुराने दोस्त हैं। आजम खान अब एकलौते दोस्त हैं जोकि अभी भी मुलायम सिंह के साथ हैं वरना उनके अधिकांश दोस्त या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर उनके साथ उनकी पार्टी में नहीं हैं।

Manali Rastogi
Published on: 16 March 2023 4:23 PM GMT
सुख-दुख के साथी भू-माफिया के लिए मुलायम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
X
सुख-दुख के साथी भू-माफिया के लिए मुलायम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब अपने 33 साल पुराने दोस्त के बचाव में उतरे हैं। मुलायम सिंह यादव आज दोपहर 2.30 बजे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दरअसल, आजकल आजम खान के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। उनपर 76 मामले दर्ज होने के बाद भू-माफिया का टैग भी लग गया है। इस वजह से नेता जी आज अपने दोस्त को बचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: मारी गई पाकिस्तानी सेना! इमरान को आज नहीं आएगी नींद

वैसे तो आजम खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन वह बार-बार यही कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। यही नहीं, आजम खान की परेशानियों को इसी बात से भांपा जा सकता है कि उनकी पत्नी तंजीम फातिमा भी आजम खान को बचाने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। तंजीम फातिमा खुद राज्यसभा की सदस्य हैं। अब वह खुद अपने पति के निर्दोष होने की बात कह रही हैं।

यह भी पढ़ें: ओएनजीसी में भीषण आग, दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका

बताया जा रहा है कि तंजीम फातिमा ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर अपने पति को बचाने को लेकर गुहार लगाई थी। मुलायम सिंह यादव ने तंजीम फातिमा से बात करने के बाद यह फैसला लिया कि वह अपने दोस्त की मदद जरूर करेंगे। दरअसल, तंजीम फातिमा ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अपील खुद मुलायम सिंह यादव से की थी।

33 साल पुरानी है दोस्ती

मालूम हो, मुलायम सिंह यादव और आजम खान 33 साल पुराने दोस्त हैं। आजम खान अब एकलौते दोस्त हैं जोकि अभी भी मुलायम सिंह के साथ हैं वरना उनके अधिकांश दोस्त या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर उनके साथ उनकी पार्टी में नहीं हैं। आजम खान ने मुलायम सिंह का हर हालात में साथ दिया है। इसी नाते अब मुलायम सिंह उनकी मदद करने मैदान में उतरेंगे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story