×

TMC नेता की गिरफ्तारी, बंगाल चुनाव के बीच NIA एक्शन में, इस केस में कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने माओवादी से TMC में शामिल हुए छत्रधर महतो को देर रात 3 बजे लालगढ़ में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।

Shivani
Published on: 28 March 2021 9:49 AM GMT
TMC नेता की गिरफ्तारी, बंगाल चुनाव के बीच NIA एक्शन में, इस केस में कार्रवाई
X

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बवाल के बीच शनिवार को सम्पन्न हुआ। इसी बीच बीती देर रात तृणमूल कांग्रेस के नेता छत्रधर महतो को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लालगढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महतो की गिरफ्तारी 2009 के राजधानी एक्सप्रेस केस में हुई है।

TMC नेता छत्रधर महतो को देर रात NIA ने किया गिरफ्तार

दरअलसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने माओवादी से TMC में शामिल हुए छत्रधर महतो को देर रात 3 बजे लालगढ़ में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। महतो को आज कोर्ट में पेश किया जाना है। बता दें कि इससे पहले भी महतो को एनआईए ने गिरफ्तार किया था, हालांकि जेल से आने के बाद महतो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली थी।

ये भी पढ़ेँ- देशमुख का खुलासा, जांच पर कही ये बात, ‘सामना’ की नसीहतों का दिया जवाब

राजधानी एक्सप्रेस केस में NIA की कार्रवाई

गिरफ्तार से पहले बीते दिन महतो ने बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग भी की थी। वहीं उनकी मां की तबीयत स्वस्थ न होने के चलते कल ही उन्हें इलाज के लिए लालगढ़ अस्पताल से जाया गया, जहां से उन्हें झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद महतो गिरफ्तार

अस्पताल में पूरा दिन बिताने के बाद रात में महतो घर पहुंचे और खाना खाने के बाद सोने चले गए। हालांकि तकरीबन रात ढाई बज NIA के अधिकारी महतो के घर पहुंचे और छत्रधर को गिरफ्तार कर के अपने साथ ले गए। परिजनों से सवाल किया तो अफसरों ने कहा कि वो पुलिस स्टेशन से आये हैं। बताया जा रहा है कि महतो की गिरफ्तारी को लेकर कम से कम 40-50 लोग उनके घर में घुसे थे।

ये भी पढ़ेँ- अमित शाह का बड़ा दावा, बंगाल के पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेगी बीजेपी

TMC नेता की पत्नी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य

जानकारी के मुताबिक छत्रधर महतो की पत्नी नियति पश्चिम बंगाल में एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य हैं। फिलहाल आज महतो की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेशी है।

Shivani

Shivani

Next Story