×

सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ईश्वर दीर्घायु दे

नौ दिसंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्होंने उनकी लंबी उम्र की कामना की है।

Shreya
Published on: 9 Dec 2020 6:50 AM GMT
सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ईश्वर दीर्घायु दे
X
PM मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। PM मोदी ने सोनियाी गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे और स्वस्थ रखे। (Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. May God bless her with a long and healthy life)



सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन

आपको बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐलान किया था कि वह 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी ने देश में कृषि किसानों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के मौके पर पार्टी की तरफ से कोई खास आयोजन नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BJP की पश्चिम बंगाल फतह की तैयारी, ममता और अभिषेक के गढ़ में दस्तक देंगे नड्डा

पार्टी ने दी बधाई

सोनिया गांधी के बर्थडे के मौके पर पार्टी की तरफ से बधाई दी गई है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि सोनिया गांधी के त्याग, बलिदान और समर्पण ने सिर्फ कांग्रेस पार्टी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को राह दिखा कर आगे बढ़ाया। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सुशोभित होकर पार्टी को संघर्ष की राह से सत्ता तक पहुंचाया। सोनिया गांधी का जीवन प्रेरणादायी है।



यह भी पढ़ें: किसान आन्दोलन: हरियाणा के CM खट्टर के खिलाफ हुड्डा ने उठाया बड़ा कदम

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं सोनिया

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। सोनिया देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। दोनों की मुलाकात विदेश में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं। उनके पास फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: किसान आन्दोलन पर केंद्र और विपक्ष में छिड़ी जुबानी जंग, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story