×

UP की राजनीति: दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, मायावती पर दिया ये बयान

डा. शर्मा ने कहा कि विरोधी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना ही केवल उनकी मंशा है। इनका जनता की सेवा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों को से कहा कि कुछ वोट कटवा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं।

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 5:46 AM GMT
UP की राजनीति: दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, मायावती पर दिया ये बयान
X
UP की राजनीति: दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, मायावती पर दिया ये बयान

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए गलबहियां करने वाले आज एक दूसरे को कोस रहे हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती के सपा अध्यक्ष को धोखेबाज बताने पर कहा कि उनके यह बयान, उनके हाल के अनुभवों को बताते हैं। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए बेमेल दोस्ती करने वालों को आज पता चल गया है कि भाजपा की असल शक्ति जनता एवं उसका कार्यकर्ता है। इसी के बूते भाजपा निष्पक्षता की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है जबकि इसके पूर्व की विरोधी दलों की सरकारें विकास से दूर-दूर तक कोई सम्बंध नहीं रखती थीं।

सत्ता पर काबिज होना ही केवल उनकी मंशा-डा. दिनेश शर्मा

डा. शर्मा ने कहा कि विरोधी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना ही केवल उनकी मंशा है। इनका जनता की सेवा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों को से कहा कि कुछ वोट कटवा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं। यह जाति विशेष की राजनीति करने वाले दल हैं। इनका काम केवल भाजपा के वोट काटने का है तथा ये समाजवादी पार्टी की बी टीम है। ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है तथा वोटों को बंटने नहीं देना है।

पंजे वाली पार्टी ने देश को लूटा और खसोटा है-डा. दिनेश शर्मा

डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस सहित सभी विरोधी दल केवल भ्रम पैदा करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। आज समय इन दलों के भ्रम को तोड़ने का है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पंजे वाली पार्टी ने देश को लूटा और खसोटा है। इस पार्टी ने लोगों को आपस में लडाने का काम किया है इसलिए देश को अब इस पार्टी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार ने लम्बे समय से चली आ रही कश्मीर की धारा 370 व 35ए की समस्या को हल किया। आज आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं व जम्मूकश्मीर में शान्ति का वातावरण बन रहा है।

ये भी देखें: ADR की रिपोर्ट से खुली राजनीतिक पार्टियों की पोल, ये सच्चाई आई सामने

भाजपा सरकार ने जनहित के लिए काम किया है-डा. दिनेश शर्मा

डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित के लिए काम किया है और इसी के आधार पर जनता से वोट करने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि एक एक सीट पर विजय का महत्व है क्योंकि जब जनप्रतिनिधि भाजपा का होगा तो विकास कार्य बिना रोकटोक के हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि साजिश करने वाले दल चाहते हैं कि गुंडई, जोर जबरदस्ती के बल पर अथवा येन केन प्रकारेण कैसे भी सत्ता पर काबिज हो जाएं।

ये भी देखें: बिखरी लाशें ही लाशें: भयानक हादसे से कांप उठा देश, 6 की दर्दनाक मौत

भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती-डा. दिनेश शर्मा

डा. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकारें आने के बाद यह स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि पिछली गैर भाजपा सरकारों में यह स्थिति थी कि महिलाओं व बहनों को शौच के लिए जाने के समय अपनी मर्यादा को बचाने के लिए शाम का इंतजार करना होता था। डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है।

देवरिया में पार्टी प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते उक्त बातें कही। भाजपा की सरकार ने माताओं बहनों के खाना बनाने के समय धुएं से निजात दिलाने के लिए हर घर में गैस के चूल्हे का इंतजाम किया। भाजपा की सरकारों ने गरीबों को बिजली व आवास देने का भी काम किया है। गन्ना किसानों के बकाये का वर्षों से लम्बित भुगतान कराया है।

रिपोर्ट-श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story