×

बज गया दिल्ली विधानसभा चुनाव का 'बिगुल', BJP ने किया 'शंखनाद'

साल 2020 राजनीतिक दृष्टि से अहम है। इस साल दो राज्यों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में साल की शुरुआत होते ही दिल्ली भाजपा के प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बताई।इसके साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा की कि भाजपा हर रोज चुनाव के मुद्दे जनता के सामने रखेगी।

Shivani Awasthi
Published on: 1 Jan 2020 9:21 AM GMT
बज गया दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल, BJP ने किया शंखनाद
X

दिल्ली: साल 2020 राजनीतिक दृष्टि से अहम है। इस साल दो राज्यों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में साल की शुरुआत होते ही दिल्ली भाजपा के प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Delhi Assembly election) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बताई।इसके साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा की कि भाजपा हर रोज चुनाव के मुद्दे जनता के सामने रखेगी।

पीएम मोदी के चेहरे पर भाजपा लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव:

दरअसल, दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव पर बात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर ऐलान किया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे ये दिग्गज, इस साल बड़ी चुनौती से होगा सामना

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी:

उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी का साल 2020 का पहला चुनाव दिल्ली विधानसभा का है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी बेहतर तरीके से चुनाव लड़ेगी और अच्छे नतीजे लेकर आएगी। हम पीएम मोदी के कामों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही अगले पांच साल क्या करेंगे ये भी लोगों के सामने रखेंगे।'

आम आदमी पार्टी पर लगाये आरोप:

इसी के साथ उन्होंने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि आने वाला चुनाव आप बनाम बीजेपी है। यह झूठ बनाम सच की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही नगर निगम में भाजपा की सत्ता है लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने निगम के विकास कार्यों का गला घोंटा है।



ये भी पढ़ें: दिल्ली-बिहार विधानसभा चुनाव: केजरीवाल और नीतीश को इस साल देनी होगी अग्निपरीक्षा

5 जनवरी को अमित शाह करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात:

दिल्ली भाजपा प्रभारी ने ऐलान किया कि हर रोज प्रेस वार्ता करेंगे और चुनाव से जुड़े अलग-अलग मुद्दे मीडिया के सामने रखेंगे। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि पांच जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह 15 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस बाबत जल्द ही दिल्ली में चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव की तारीख को लेकर बैठक भी चुनाव आयोग ने हाल में ही बैठक की है और जल्द ही तारीखों का ऐलान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में यहां बंद हुआ इंटरनेट: 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, मौके पर डिप्टी CM अजित पवार

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story