×

Facebook से भाजपा की सांठगांठ: प्रियंका गांधी का आरोप, हेट स्पीच पर कही ये बात

भाजपा नेता राजा सिंह की एक कथित फेसबुक पोस्ट पर कोई कार्रवाई न होने के चलते प्रियंका गांधी का गुस्सा फूटा। उन्होंने फेसबुक के एक्शन न लेने की निंदा भी की।

Shivani
Published on: 17 Aug 2020 3:54 AM GMT
Facebook से भाजपा की सांठगांठ: प्रियंका गांधी का आरोप, हेट स्पीच पर कही ये बात
X
priyanka gandhi alleged Facebook Hate speech controversy

लखनऊ: सोशल मीडिया के जरिये लोग अपनी बात सबके सामने रखते हैं लेकिन भारत में काफी समय से इन सोशल साइट्स जैसे फेसबुक का इस्तेमाल भड़काऊ और विवादित पोस्ट डालकर अराजकता और नफरत फैलाने के लिए हो रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में भाजपा नेता राजा सिंह की एक कथित फेसबुक पोस्ट पर कोई कार्रवाई न होने के चलते प्रियंका गांधी का गुस्सा फूटा। उन्होंने एक ओर तो सरकार पर हमला बोला तो वहीं फेसबुक के मामले में एक्शन न होने की निंदा भी की।

फेसबुक हेट स्पीच विवाद पर प्रियंका गांधी हमलावर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने रविवार को अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये हेट स्पीच मामले में सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रियंका ने भाजपा और फेसबुक के अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप भी लगाया।

भाजपा के फेसबुक के अधिकारियों से सांठगांठ का लगाया आरोप

प्रियंका गाँधी ने लिखा, 'भारत के ज़्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है। भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिये हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है।'

ये भी पढ़ेंः जल उठा संसद भवन: आग की लपटों से घिरी एनेक्सी बिल्डिंग, दमकलकर्मी मौजूद

BJP भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने का काम कर रही

उन्होंने आगे लिखा, 'फ़ेसबुक जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है, उसका भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया। इतना ही नहीं facebook कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए भाजपा ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।

Facebook

क्या है पूरा मामला:

फेसबुक पर हेट स्पीच को लेकर भाजपा और कांग्रेस में इन दिनों तकरार जारी है। प्रियंका से पहले राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी इस बाबत बयान दिया था। दरअसल, विवाद वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट से शुरू हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता टी.राजा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा था कि रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए। मुस्लिमों को देशद्रोही बताते हुए मस्जिद गिराने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ेंः हेट स्पीच विवाद: अपने आरोपों पर फेसबुक की सफाई, कहा- नहीं देखते पार्टी और नेता

शुरू में इसका फेसबुक की कर्मचारी ने किया और इसे कंपनी के नियमों के खिलाफ माना था। हालांकि, कंपनी ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद कांग्रेस ने इसको एक मुद्दा बना लिया। और भाजपा पर हमलावर हो गई।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story