×

चंद्रशेखर आजाद को लेकर प्रियंका गांधी का बयान, गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

यह पहला मामला नहीं है जब भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लिया गया हो। इससे पहले पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार किया था। मालूम हो, चंद्रशेखर शिक्षा के माध्यम से दलितों के लिए काम करने की बात कहते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 22 Aug 2019 3:00 AM GMT
चंद्रशेखर आजाद को लेकर प्रियंका गांधी का बयान, गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी
X
चंद्रशेखर आजाद को लेकर प्रियंका गांधी का बयान, गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'दलितों की आवाज का ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज्बाती मामला है। उनकी आवाज का आदर होना चाहिए।'



यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा सवाल इस मंत्रिमंडल विस्तार में आखिर चली किसकी?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये भी कहा कि, 'बीजेपी सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज उठाते हैं तो बीजेपी उन पर लाठी बरसाती है, आंसू गैस चलवाती है, गिरफ्तार करती है।'



यह भी पढ़ें: आप भी जान लें! आखिर बड़े से बहुत बड़े कैसे बने फरार चिदंबरम

चंद्रशेखर आजाद पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें, यह पहला मामला नहीं है जब भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लिया गया हो। इससे पहले पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार किया था। मालूम हो, चंद्रशेखर शिक्षा के माध्यम से दलितों के लिए काम करने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़ें: पारले जी कम्पनी कर सकता है 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी, ये है वजह

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story