×

यूपी में यहां मिला प्रियंका गांधी को नया आशियाना, गृह प्रवेश जल्द...

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में दमदार तरीके से स्थापित करने के अभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अब अपने सारे अभियान को लखनऊ से धार देंगी।

Aditya Mishra
Published on: 21 July 2023 9:23 AM GMT
यूपी में यहां मिला प्रियंका गांधी को नया आशियाना, गृह प्रवेश जल्द...
X

लखनऊ: कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में दमदार तरीके से स्थापित करने के अभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अब अपने सारे अभियान को लखनऊ से धार देंगी।

मां सोनिया गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के साथ ही प्रदेश कांग्रेस संगठन को नये कलेवर में लाने और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी ने कहा, कमजोर अर्थव्यवस्था पर सरकार की चुप्पी खतरनाक

पार्टी संगठन में नयी जान फूंकने की जुगत में लगीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना आशियाना भी तय कर लिया है।

पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी रिहाइश के तौर पर पसंद किया है और वह जब भी लखनऊ आएंगी तो इसी घर में ठहरेंगी।

यह घर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है और अब यहां शीला कौल के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली दो अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिये लखनऊ आयी थीं तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गयी थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिये शहीद स्मारक पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी का ‘सपनों के बंगले’ में गृह प्रवेश, जानें शिमला में बने घर पर क्या है विवाद

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story