×

प्रियंका गांधी का 'सपनों के बंगले' में गृह प्रवेश, जानें शिमला में बने घर पर क्या है विवाद

नवरात्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर छाराबड़ा में आलीशान घर बनाया है। प्रियंका गांधी अपने इस बंगले में गृहप्रेवश के लिए शिमला में हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Jun 2023 6:26 AM GMT
प्रियंका गांधी का सपनों के बंगले में गृह प्रवेश, जानें शिमला में बने घर पर क्या है विवाद
X

नई दिल्ली: नवरात्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर छाराबड़ा में आलीशान घर बनाया है। प्रियंका गांधी अपने इस बंगले में गृहप्रेवश के लिए शिमला में हैं। नए घर में तीन दिन विशेष पूजा-अर्चना कर हवन किया जाएगा इसके लिए दक्षिण भारत से पुजारी बुलाए गए हैं।

वर्ष 2007 में प्रियंका ने छराबड़ा के समीप घने जंगल में घर बनाने की तैयारी की थी जो अब बनकर पूरी तरह तैयार है जिसमें प्रियंका गांधी गृह प्रवेश करेंगी।

घर बनाने के लिए करीब साढ़े चार बीघे जमीन चुनी गई थी। भवन के नक्शे और कई औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब साढ़े चार बीघा भूमि में भवन निर्माण का कार्य 2008 शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें...करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए मोदी की जगह इस नेता को बुलाएगा पाकिस्तान

साल 2011 में प्रियंका का आशियाना दो मंजिल के करीब बन चुका था, लेकिन अचानक डिजाइन का काम कर रही देश की एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी को घर के निर्माण से हटा दिया गया। प्रियंका को उस कंपनी का काम पसंद नहीं आया। इसके बाद मकान का सारा ढांचा गिरा दिया गया।

प्रियंका गांधी का यह बंगला विवादों में भी रहा। यह बंगाल जिस जमीन पर बनाया गया है उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी हिमाचल कांग्रेस के नेता केहर सिंह खाची के नाम की गई है।

यह भी पढ़ें...बंपर भर्तियां: तुरंत करें यहां आवेदन, 10वीं पास वालों के लिए खुशखबरी

बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने इन सवालों को लेकर 2016 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा था। आरोप है कि प्रियंका को मकान बनाने के लिए तत्कालीन हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी। इस सेक्शन के तहत हिमाचल से बाहर रहने वाले लोग जमीन नहीं खरीद सकते थे।

साल 2007 में इस जमीन की मार्केट कीमत करीब एक करोड़ रुपए बीघा थी जबकि प्रियंका गांधी को मकान बनाने के लिए 4 बीघा जमीन केवल 47 लाख रुपए में दे दी गई। इस मकान पर प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें...बिपिन रावत की चेतावनी! सुधर जाओ, वरना LoC को पार करने में देरी नहीं

बता दें कि ये जमीन अति महत्वपूर्ण रिट्रीट इलाके में हैं। ये रिट्रीट से महज 100 मीटर और कल्याणी हेलीपैड से महज 200 मी की दूरी पर है। यहां पर नौसेना के अधिकारी देविंद्रजीत सिंह को सुरक्षा वजहों से कॉटेज बनाने से रोका जा चुका है। इसके बाद उन्होंने जमीन को बेच दिया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story