×

रालोद ने अनिल दूबे और डॉ. कुलदीप उज्जवल को राष्ट्रीय सचिव किया मनोनीत

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर राष्ट्रीय लोक दल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी को मजबूती देने की दिशा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने आज लखनऊ के अनिल दूबे और बागपत के डॉ. कुलदीप उज्जवल बागपत को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

Newstrack
Published on: 18 March 2021 12:28 PM GMT
रालोद ने अनिल दूबे और डॉ. कुलदीप उज्जवल को राष्ट्रीय सचिव किया मनोनीत
X
फोटो— सोशल मीडिया

लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर राष्ट्रीय लोक दल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी को मजबूती देने की दिशा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने आज लखनऊ के अनिल दूबे और बागपत के डॉ. कुलदीप उज्जवल बागपत को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार चौधरी ने दी है।

गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि अनिल दूबे और डॉ. कुलदीप उज्जवल को नई जिम्मेदारी मिलने का फायदा पार्टी को मिलेगा। उनके पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा। उम्मीद है कि राष्ट्रीय सचिव अनिल दूबे और डॉ. कुलदीप उज्जवल के नेतृत्व में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें: बंगाल: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे चुनाव, वजह जान चौंक जाएंगे

गौरतलब है पश्चिमी यूपी में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी का फायदा रालोद को मिल सकता है। क्योंकि किसानों के प्रदर्शन को कांग्रेस के साथ—साथ रालोद का पूरा साथ मिला है। वैसे किसानों के बीच रालोद की पैठ पहले से ही काफी मजबूत है।

इसे भी पढ़ें: अब बीजेपी के साथ ‘राम’: अरुण गोविल ने ज्वाइन की पार्टी, लड़ सकते हैं चुनाव

Newstrack

Newstrack

Next Story