×

कांग्रेस को ले डूबेंगे राहुल! दो राज्यों में होने वाले हैं चुनाव और जनाब को है गुस्सा

कांग्रेस ने पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, महमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी का भी नाम था।

Shivakant Shukla
Published on: 15 July 2023 3:40 AM GMT (Updated on: 15 July 2023 5:56 AM GMT)
कांग्रेस को ले डूबेंगे राहुल! दो राज्यों में होने वाले हैं चुनाव और जनाब को है गुस्सा
X

नई दिल्ली: देश के दो बड़े राज्यों में चुनाव सिर पर है लेकिन कांग्रेस पार्टी के अन्दर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।दरअसल महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भले ही कांग्रेस ने राहुल गांधी का नाम भी रखा हो लेकिन राहुल ने खुद प्रचार से किनारा कर लिया है। ऐसे में कहा जा स​कता है कि पार्टी के मुख्य नेता और कर्णधार राहुल गांधी पार्टी को डुबाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें— भीषण बारिश ने मचाया कहर, हुआ 50 करोड़ का बड़ा नुकसान

राहुल गांधी ने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी से कहा है कि वह खुद को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे।

राहुल गांधी गए हैं विदेश!

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी विदेश गए हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और नाराजगी जाहिर की थी। राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि वो पार्टी के अध्यक्ष तो रहे लेकिन कुछ सीनियर नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया।

ये भी पढ़ें— मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं कांग्रेस के कुछ ​नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पिछले डेढ़ दशक में जिन नेताओं को आगे बढ़ाया उन्हें खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

कांग्रेस के स्टार प्रचाराकों में है राहुल गांधी का नाम

तंवर अपने साथ के 15 नेताओं के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन उन्हें निराश हाथ लगी। इससे पहले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा था कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है इसलिए विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि ये भी जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें— खतरे में इमरान सरकार: सेना और चरमपंथी कर रही ये बड़ी साजिश

कांग्रेस ने पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, महमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी का भी नाम था। दोनों ही राज्यों मे 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story