×

भीषण बारिश ने मचाया कहर, हुआ 50 करोड़ का बड़ा नुकसान

भीषण बारिश ने देश के हर राज्य में तबाही मचा रखी है। इस वजह से सभी जगह अस्त-वस्त हो गया है। अब मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता, झारखंड और ओडिशा में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अंदाजा लगाया है।

Roshni Khan
Published on: 15 July 2023 2:19 AM GMT (Updated on: 15 July 2023 2:26 AM GMT)
भीषण बारिश ने मचाया कहर, हुआ 50 करोड़ का बड़ा नुकसान
X

नई दिल्ली: भीषण बारिश ने देश के हर राज्य में तबाही मचा रखी है। इस वजह से सभी जगह अस्त-वस्त हो गया है। अब मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता, झारखंड और ओडिशा में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अंदाजा लगाया है। विभाग का कहना है उत्तर-पूर्व झारखंड वाले क्षेत्र में चक्रवाती प्रवाह बना है। और इसी तरह का मौसम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में भी बन रहा है। जिस वजह से पश्चिम बंगाल में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

ये भी देखें:मार गिराए 89 आतंकी! तालिबानी आतंकियों की हालत टाइट, 67 घायल

rain-2

पश्चिम बंगाल में बारिश की वजह से राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव का मजा किरकिरा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने विजयादशमी के दिन गंगा के मैदानी क्षेत्र में एक दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाएं रहने का पूर्वाभास व्यक्त किया गया है। विभाग के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिक तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी देखें:सीजफायर का उल्लंघन: पाक सेना ने किया नागरिकों पर फायरिंग, एक की मौत

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 86 से 46 फीसदी रहने का अंदाजा है। इससे पहले शनिवार को राजधानी में मौसम खिला-खिला रहा। दूसरी तरफ बिहार में बाढ़ के बाद कई जगह बढ़े स्तर से एनएच को नुकसान पहुंचा है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश की वजह से करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story