×

रिहाना के ट्वीट पर भिड़े सेलिब्रिटी, राहुल बोले: किसान आंदोलन देश का घरेलू मामला 

राहुल ने कहा कि किसान आंदोलन हमारे देश के लोगों की समस्या से जुड़ा है। इसे देश के लोग ही मिल-बैठकर सुलझा लेंगे।

Shreya
Published on: 3 Feb 2021 11:50 AM GMT
रिहाना के ट्वीट पर भिड़े सेलिब्रिटी, राहुल बोले: किसान आंदोलन देश का घरेलू मामला 
X
रिहाना के ट्वीट पर भिड़े सेलिब्रिटी, राहुल बोले: किसान आंदोलन देश का घरेलू मामला 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर दुनिया के दूसरे देशों में हो रही प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन हमारे देश का आंतरिक मामला है और हम इससे निपट लेंगे।

किसान आंदोलन देश का आंतरिक मामला

बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में बुलाई गई पत्रकारवार्ता में जब एक पत्रकार ने राहुल से सवाल किया कि दुनिया के कई देशों की प्रमुख हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है और आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग की निंदा की है। इस सवाल पर राहुल ने कहा कि उनकी इस सबमें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं। यह हमारे देश का आंतरिक मामला है।

किसान आंदोलन हमारे देश के लोगों की समस्या से जुड़ा है। इसे देश के लोग ही मिल-बैठकर सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बार-बार प्रार्थना है कि वह जल्द से जल्द किसानों से बात कर समस्या का समाधान कराएं।

यह भी पढ़ें: राहुल बोले: किलेबंदी क्यों? किसान नहीं सरकार को हटना होगा, बेहतर है आज हट जाएं

देशहित में नहीं सरकार का तरीका

इस मौके पर राहुल ने किसान आंदोलनकारियों से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह का व्यवहार किसान आंदोलनकारियों के साथ कर रही है वह देशहित में नहीं है। इससे पूरे देश का नुकसान हो रहा है। किसानों के साथ सरकार को सद्भाव दिखाना चाहिए और उनकी समस्या का तुरंत समाधान करने की जरूरत है। सरकार को तुरंत अपना कानून वापस लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राहुल ने क्यों गिनाए दुनिया के तानाशाहों के नाम, किस पर है निशाना

रिहाना के टवीट पर मचा है बवाल

अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट पर भारत में बवाल मचा हुआ है। भारत की एंटरटेनमेंंट इंडस्ट्री विशेषकर बॉलीवुड से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिने अभिनेत्री कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार तक ने रिहाना की आलोचना की है। दूसरी ओर पंजाबी सिंगर व आर्टिस्ट दिलजीत दोसांझ ने रिहाना पर एक गीत ही तैयार कर डाला है।

अखिलेश तिवारी

यह भी पढ़ें: समाप्त होगा किसान आंदोलन? स्वामी ने सुझाया गतिरोध खत्म करने का ये फार्मूला

Shreya

Shreya

Next Story