×

राजस्थान Live: गहलोत ने रखा विश्वास मत प्रस्ताव, अलग-थलग दिखा पायलट गुट

राजस्थान की सियासत में आज फैसले का दिन है। दरअसल, गहलोत सरकार में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे सियासी घमासान के बाद आज राजस्थान में विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है।

Shivani
Published on: 14 Aug 2020 6:38 AM GMT
राजस्थान Live: गहलोत ने रखा विश्वास मत प्रस्ताव, अलग-थलग दिखा पायलट गुट
X
rajasthan assembly session live ashok gehlot sachin pilot congress bjp

जयपुर: राजस्थान की सियासत में आज फैसले का दिन है। दरअसल, गहलोत सरकार में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे सियासी घमासान के बाद आज राजस्थान में विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। इस दौरान सत्र की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया है, वहीं भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। आज राजस्थान की राजनीतिक संकट में क्लाईमेक्स का दिन है। ऐसे में किसको बहुमत मिलेगा और कौन राज्य की सत्ता संभालेगा इसका पता आज चल जायेगा।

राजस्थान विधानसभा सत्र शुरु

शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। वहीं सत्र की शुरुआत होते ही सीएम अशोक गहलोत ने विश्वास मत पेश कर दिया। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उनकी सरकार आसानी से बहुमत साबित कर देगी।

ASHOK GEHLOT

राजस्थान विधानसभा सत्र Live Update :

-बारिश होने के चलते कई विधायक अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया ने कहा कि बारिश की वजह से विधायकों को सत्र में आने में देरी हुई, हर कोई सावधानी बरत रहा है।

11.15 AM: विधानसभा में सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई है।

11.07 AM: विधानसभा सत्र में चीन बॉर्डर पर शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़ेंः विधानसभा का बदला रूख: सचिन पायलट नहीं होंगे CM के बगल में, यहां होगी कुर्सी

SACHIN PILOT

11.05 AM: विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। सत्र से पहले अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि सत्य की जीत होगी।

कांग्रेस के विधायक बसों से विधानसभा पहुंचे, वहीं पायलट गुट के विधायक अलग से अपनी गाड़ियों में पहुंचे।

10.30 AM: कांग्रेस ने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story