×

राज्यसभा चुनाव: क्या बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी बीजेपी ?

राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक 82 सदस्य हैं और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं। तीसरे नंबर पर टीएमसी है, जिसके 13 सांसद हैं।चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 13 मार्च है।

SK Gautam
Published on: 26 Feb 2020 11:14 AM GMT
राज्यसभा चुनाव: क्या बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी बीजेपी ?
X

नई दिल्ली: दिल्ली के विधान सभा चुनाव के बाद अब ठीक एक महीने बादक 26 मार्च को 17 राज्यों की 55 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं । एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी उच्च सदन में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी। इसका मुख्य कारण है कि कई राज्यों में पार्टी विधानसभा चुनाव हार चुकी है। सत्तारूढ़ एनडीए के पास राज्यसभा में बहुमत न होने की वजह से सरकार को इसमें महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवाने के लिए अन्नाद्रमुक और बीजेडी जैसे मित्र दलों का समर्थन प्राप्त करना होगा। उच्च सदन में 245 सदस्य हैं, इस तरह बहुमत के लिए कम से कम 123 सीटें चाहिए।

राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक सदस्य

गौरतलब है कि राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक 82 सदस्य हैं और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं। तीसरे नंबर पर टीएमसी है, जिसके 13 सांसद हैं। चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 13 मार्च है। मतगणना चुनाव खत्म होने के करीब एक घंटे बाद 26 मार्च को ही की जाएगी।

ये भी देखें: रखते हैं सप्ताह में एक दिन उपवास तो जान लीजिए इसके फायदे होंगे या नुकसान

यहां जानें किस प्रदेश से कितनी हैं सीटें

महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, बिहार, पश्चिम बंगाल की 5-5, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, गुजरात की 4-4, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान की 3-3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड की 2-2, जबकि मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की 1-1 सीट के लिए चुनाव होंगे। जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल हैं।

कांग्रेस को मिल सकती हैं इतनी सीटें

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है, जिसमें से 2 कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं। मध्य प्रदेश से 3 में से दो, छत्तीसगढ़ से 2, महाराष्ट्र और कर्नाटक से 1-1 सीट जीत कांग्रेस जीत सकती है। पार्टी आंध्र प्रदेश, मेघालय और असम में सीटें गवांएगी। क्योंकि इसमें अब उसकी सरकार नहीं है। वो आठ से 10 सीटें अपने पास रख सकती है। इस साल अंत तक खत्म होगा 69 सांसदों का कार्यकाल।

ये भी देखें: कोर्टरूम में चलाई गई कपिल मिश्रा की वीडियो क्लिप, जज ने कही ये बात

इस साल के अंत तक उच्च सदन के 69 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इनमें से 18 सदस्य भाजपा जबकि 17 कांग्रेस के हैं। वहीं 7 सीटें पहले से खाली पड़ी हैं।इस तरह साल के अंत तक 76 सीटों पर चुनाव होंगे।इस साल अकेले यूपी की 10 सीटें खाली होंगी।राज्य में बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार है, इसलिए ज्यादातर सीटें उनके खाते में जाएंगी

SK Gautam

SK Gautam

Next Story