×

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, अब तक 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को तड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव के एलान के बाद से ही कांग्रेस को एक के बाद झटके लग रहे हैं। अब तक कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jun 2020 7:27 AM GMT
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, अब तक 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा
X

अहमदाबाद: राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को तड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव के एलान के बाद से ही कांग्रेस को एक के बाद झटके लग रहे हैं। अब तक कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों तीन विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इनमें कर्जन से अक्षय पटेल, कपराडा से जीतू चौधरी और मोरबी से ब्रिजेश मेरजा शामिल हैं। ब्रिजेश मेरजा ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा स्पीकर कौ सौंप दिया।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इनमें गढ्डा से प्रवीण मारू, लिंबडी से सोमा पटेल, अबडासा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, धारी से जेवी काकड़िया और डांग से मंगल गावित शामिल थे। गुरुवार को दो विधायकों अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें...सफर ट्रेन का, किराया हवाई जहाज से अधिक, जानिए क्या है पूरा माजरा

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने गुरुवार को बताया कि दोनों कांग्रेस विधायक बुधवार शाम त्यागपत्र लेकर मेरे पास आए। इसके बाद मैंने उनका सत्यापन किया। उन्होंने मास्क लगाए थे। मैंने उसे मास्क हटाने को कहा और उनके चेहरों की पहचान करने के बाद फिर उनके इस्तीफे स्वीकार किए। वे अब सदन के सदस्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें...खालिस्तानियों का खौफ: भारत में लगे विवादित पोस्टर, राज्य में मचा हड़कंप

कांग्रेस ने चुनाव के लिए मैदान में उतारे दो प्रत्याशी

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुजरात में दो प्रत्याशियों शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। गोहिल को पहली वरीयता का वोट मिलेगा और उनका राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना निश्चित है, लेकिन भरत सिंह सोलंकी की जात पर खतरे बादल मंडरा रहे हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस को झटका लगता है और कामयाबी हासिल कर लेती है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी अलर्ट जारी: गरज-गरज कर बरसेंगे बादल, 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने विधायकों के इस्तीफे पर कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को लुभाने के लिए पैसे के साथ ही धमकी दे रही है। अक्षय पटेल की खनन में व्यावसायिक हित हैं और इसलिए उन्हें लालच दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story