×

CM रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोकेंगे सरयू राय, प्रचारकों में शामिल नहीं सुशील मोदी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरयू राय झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम न होने से वो बेहद नाराज हैं।

Shreya
Published on: 18 Nov 2019 4:50 AM GMT
CM रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोकेंगे सरयू राय, प्रचारकों में शामिल नहीं सुशील मोदी
X
CM रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोकेंगे सरयू राय, प्रचारकों में शामिल नहीं सुशील मोदी

पटना: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरयू राय की तो झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम न होने से वो बेहद नाराज हैं। अब उन्होंने अपनी ये नाराजगी बगावत में बदल ली है और अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने कहा कि, वो जमशेदपुर (पूर्व) और जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि राय ने 2014 के चुनाव में उन्होंने जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी।

सरयू राय ने दिया अपना इस्तीफा

उन्होंने रविवार की शाम कैबिनेट मंत्री पद से और विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को पत्र भेज कर मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की बात कही। साथ ही इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की बात भी कही। इससे पहले सुबह राय ने कहा था कि, वो सोमवार को अपना इस्तीफा देंगे। मालूम हो कि, राय झारखंड कैबिनेट में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। राय ने कहा कि, ‘मैं कल दोनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करूंगा।’

यह भी पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र की आज होगी हंगामेदार शुरुआत, विपक्ष उठायेगा ये मुद्दे

बता दें कि बीजेपी ने झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 72 उम्मीदवारों की 4 लिस्ट जारी कर दिया है। लेकिन इनमें से किसी भी लिस्ट में दल के वरिष्ठ नेता राय का नाम शामिल नहीं है।

जारी हुई 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य 40 नाम शामिल हैं। वहीं लिस्ट में बिहार से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय और नंद किशोर यादव के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम शामिल नहीं किया गया है।

लिस्ट में शामिल इनके नाम

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, रघुवर दास, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति इरानी, अरुण सिंह, जुएल उरांव, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल जैसे नेता शामिल हैं।

सूची में नित्यानंद राय, ओम प्रकाश माथुर, सौदान सिंह, मनोज तिवारी, सनी देओल, रवि किशन, लक्ष्मण गिलुआ, बीडी राम, राम विचार नेताम, सुदर्शन भगत, समीर उरांव, करिया मुंडा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, रविंद्र राय, महेंद्र सिंह और आदित्य साहू शामिल हैं। वहीं अगर बिहार की बात करें तो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भयानक हादसा: नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल

सुशील मोदी का नाम शामिल नहीं

इस सूची में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम शामिल नहीं है जो, बिहार के संदर्भ में बड़ी बात है। जबकि इस लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम शाम शामिल हैं।

इन मुद्दों में सुशील मोदी की अहम भूमिका

बता दें कि सुशील मोदी बिहार बीजेपी के बड़े नेता में शामिल हैं। सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के बाद लगातार कई मामलों को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है। इन खुलासों ने बिहार में महागठबंधन की सरकार गिराने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के गठन में बड़ी भूमिका निभाई है।

पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

प्रदेश में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा। उपायुक्तों ने 17-18 अक्टूबर को ही प्रदेश का दौरा किया था। झारखंड के 19 जिले और 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे में 20 सीटों पर वोटिंग होगी। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तो वहीं चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।

मतदान के बाद 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार के लिए पूरे दमखम के प्रचार करने में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या केस: पुनर्विचार याचिका पर आज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा अहम बैठक

Shreya

Shreya

Next Story