×

शाह ने राफेल सौदे पर राहुल गांधी की निंदा की

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Vidushi Mishra
Published on: 15 April 2019 11:36 AM GMT
शाह ने राफेल सौदे पर राहुल गांधी की निंदा की
X

अहमदाबाद: 15 अप्रैल भाजपा प्रमुख अमित शाह ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। उन्होंने कहा कि गांधी को राफेल सौदे पर अपने बयान के लिए शीर्ष अदालत से नोटिस मिला है।

यह भी देखे:अमेरिकन एयरलाइंस ने 737 मैक्स विमानों को लेकर रोजाना 115 उड़ानें रद्द की

उन्होंने जूनागढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के लिए गिर सोमनाथ के कोदिनार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने प्रारंभिक तकनीकी आपत्ति पर (राफेल) मामले की सुनवाई की।

उच्चतम न्यायालय ने अपना आदेश पारित किया और राहुल बाबा कहने लगे कि शीर्ष अदालत ने राफेल मुद्दे पर सरकार को फटकार लगाई थी। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।’’

शाह ने कहा, ‘‘अदालत ने केवल एक प्रारंभिक आपत्ति हटाने का काम किया था। मामला अभी भी चल रहा है और पहले भी सुना गया है। लेकिन उन्होंने (गांधी) बार-बार बोलना शुरू कर दिया। भाजपा के एक सांसद ने अवमानना नोटिस दिया और आज, उच्चतम न्यायालय ने नोटिस जारी किया है और राहुल गांधी को यह बताने के लिए कहा है कि उन्होंने क्या कहा था।’’

यह भी देखे:BJP के बुजुर्ग नेताओं के लिए पीएम की भावना माता-पिता-पुत्र के समान है: मुनगंटीवार

भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘झूठ बोलना और उसे जोर से बोलना तथा उसे बार-बार कहना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव बन गया है।’’

उन्होंने रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर भी निशाना साधा।

शाह ने कहा कि खान, सपा और उत्तर प्रदेश में उसकी सहयोगी बसपा को इस ‘‘घिनौने’’ बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस हार से डर गई है। पहले वे हार का कारण ईवीएम पर डालते थे। अब पहले चरण का चुनाव हो चुका है। उनका कहना है कि भाजपा ईवीएम के कारण जीतेगी जिससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है।’’

(भाषा)

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story