×

झारखंड नतीजों पर शत्रुघ्‍न का PM मोदी और शाह पर हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

झारखंड में करारी हार के बाद बीजेपी विरोधियों के निशाने पर आ गई है। इसी कड़ी में बीजेपी के नेता रहे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अब झारखंड चुनाव नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Dec 2019 11:48 AM GMT
झारखंड नतीजों पर शत्रुघ्‍न का PM मोदी और शाह पर हमला, कह दी इतनी बड़ी बात
X

नई दिल्ली: झारखंड में करारी हार के बाद बीजेपी विरोधियों के निशाने पर आ गई है। इसी कड़ी में बीजेपी के नेता रहे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अब झारखंड चुनाव नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि 'वन मैन शो और टू मैन आर्मी' आपका खेल अब खत्‍म होने वाला है। सिन्‍हा ने कहा कि खामोश झारखंड बीजेपी...टाटा, बाय-बाय।

बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ट्वीट कर कहा कि खामोश! झारखंड बीजेपी...टाटा-बाय-बाय! वन मेन शो और टू मैन आर्मी, जैसाकि अपेक्षा थी, ऐसा लग रहा है कि आपका खेल खत्‍म हो गया है। अगला-दिल्‍ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कई अन्‍य स्‍थानों का नंबर है। सिन्‍हा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराने वाले सरयू राय की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट में एनपीआर समेत इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरयू राय को विशेष बधाई। सरयू राय न केवल चुनौती देने वाले बल्कि विजेता भी रहे, वह भी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ। शत्रुघ्न सिन्‍हा ने कहा कि वन मैन शो और टू मैन आर्मी के घमंड की वजह से सरयू राय को टिकट नहीं दिया गया, लेकिन उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को रिकॉर्ड मतों से हरा दिया।



गौरतलब है कि झारखंड में बीजेपी की हार हुई है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन की जीत हुई है। हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। जेएमएम, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन को विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है। हेमंत गठबंधन के मुखिया के तौर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नई सरकार बनेगी। रघुबर दास ने हार स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें...CAA के विरोध में दिल्ली में छात्रों का मार्च शुरू, धारा 144 लागू

जमशेदपुर पूर्व सीट पर बीजेपी के बागी सरयू राय ने सीएम रघुबर दास को बुरी तरह से हरा दिया। सरयू राय ने बीजेपी का टिकट नहीं मिलने के कारण बागी हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती दी। सरयू को इस चुनाव में 42.59% यानी 73,945 वोट मिले जबकि रघुबर को 33.47% यानी 58,112 वोट मिले

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story