×

इस दिग्गज सांसद के निधन से पार्टी में हड़कंप, सीएम ने जताया शोक

Ashiki
Published on: 29 Feb 2020 4:47 AM GMT
इस दिग्गज सांसद के निधन से पार्टी में हड़कंप, सीएम ने जताया शोक
X

पटना: बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन हो गया। शुक्रवार (28 फरवरी) को दिल्‍ली में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। बैद्यनाथ प्रसाद महतो काफी दिनों से बीमार थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से बिहार में शोक की लहर छा गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक-

वाल्मीकि नगर के सांसद बैधनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, "बैद्यनाथ प्रसाद महतो अपने संसदीय क्षेत्र में लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलतापूर्वक निवर्हन किया। वे 2009 एवं 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद निर्वाचित किए गए।" बता दें कि बैद्यनाथ महतो का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा के न्यू अशोक नगर में हरौला से शादी में आए एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार से सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैद्यनाथ महतो के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "वाल्मीकि नगर से जदयू सांसद श्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली है। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।"



वहीँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए बैजनाथ प्रसाद महतो के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, "माननीय सांसद बैजनाथ प्रसाद महतो जी का आज देहांत हो गया। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहनशक्ति दे एवं उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति।"

ये भी पढ़ें: यूपी को बड़ा तोहफा: PM मोदी करेंगे बुंदेलखण्‍ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास



Ashiki

Ashiki

Next Story