×

मौका देख वायरल कर दिये गए तारकिशोर व रेणु देवी, सामने आया वीडियो

बिहार की नई नीतीश सरकार में इस बार दो उप मुख्यमंत्री बने हैं। ये हैं-कटिहार से जीत कर आये तार किशोर प्रसाद और बेतिया से अपनी सीट पर वापस कब्जा जमा कर आईं रेणु देवी। दोनों राजनीति के मैदान में अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Newstrack
Published on: 17 Nov 2020 6:01 PM GMT
मौका देख वायरल कर दिये गए तारकिशोर व रेणु देवी, सामने आया वीडियो
X
बिहार की नई नीतीश सरकार में इस बार दो उप मुख्यमंत्री बने हैं। ये हैं-कटिहार से जीत कर आये तार किशोर प्रसाद और बेतिया से अपनी सीट पर वापस कब्जा जमा कर आईं रेणु देवी।

लखनऊ: राजनीति भी बहुत अजीब होती है। लोग अपने नेता से एकदम परफेक्ट होने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन यदि नेता कहीं चूका तो फिर उसके मीम या वीडियो बनते देर नहीं लगती है। और ये कब वायरल होंगे ये भी नहीं कहा जा सकता कई तो कई साल बाद वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही आजकल बिहार के दो मुख्यमंत्रियों के साथ हो रहा है। सोशल मीडिया पर किसी ने मखौल उड़ाने के अंदाज में एक वीडियो वायरल किया है जिसमें ये दोनो नेता कहना कुछ और चाहते हैं और मुंह से निकल कुछ और जा रहा है।

बिहार की नई नीतीश सरकार में इस बार दो उप मुख्यमंत्री बने हैं। ये हैं-कटिहार से जीत कर आये तार किशोर प्रसाद और बेतिया से अपनी सीट पर वापस कब्जा जमा कर आईं रेणु देवी। दोनों राजनीति के मैदान में अनुभवी खिलाड़ी हैं। चौथी-पांचवी बार विधायक बने हैं।

राजनीति में हैं, तो बोलेंगे भी। जल्दबाजी में या हड़बड़ी में बोलने में कभी-कभी जीभ फिसल जाती है। और मजाकिया लोग ले उड़ते हैं। इन दोनों नेताओं के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियो में जवाब देते वक्त अलग-अलग टॉपिक पर दोनों की जुबान फिसलती है। बस लोगों को मजे लेने का बहाना मिल गया।

चुनाव प्रचार के दौरान का है वीडियो

वीडियो में दोनो क्लिप जुड़ी हुई हैं। पहले तारकिशोर प्रसाद की क्लिप है। करीब 10 सेकंड के वीडियो में तारकिशोर प्रसाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेना चाहते हैं, लेकिन जुबान से नाम नीतीश कुमार और फिर सुशील का नाम निकल जाता है। वे कहते हैं, ‘ये स्वाभाविक हैं, क्योंकि पिछले 15 वर्षों में…भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नीतीश कुमार…ऐ…सुशील…ऐ…’ तभी पीछे से कोई बोलता है, नरेंद्र मोदी।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो अभी का नहीं है। इसे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बनाया गया था। इसमें उनके नाम के साथ ‘तार किशोर एनडीए प्रत्याशी’ लिखा साफ दिख रहा है।

Tarkeshware Prasad

ये भी पढ़ें...पत्रकारों की मदद के लिए कल्याण योजना, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

तारकिशोर प्रसाद 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। भूपेन्द्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी मघेपुरा बिहार के सीनेट सदस्य रहे हैं। 2005 से लगातार चौथी बार कटिहार से विधायक बने हैं।

ये भी पढ़ें...स्वरा भास्कर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल, अब किया ये काम

तीन दशकों से राजनीति में हैं रेणु देवी

अब बात करें रेणु देवी की तो वह करीब तीन दशकों से राजनीति में हैं। वीडियो में वह कह रही हैं वे साल 1988 से भाजपा में हैं और यही कहते-कहते उनकी जुबान लड़खड़ा गई और साल 2020 को उन्होंने ‘बीस हजार बीस’ कह दिया। अब रेणु देवी के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका 12 सेकंड का यह वीडियो एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू से काटकर वायरल किया जा रहा है।

Renu Devi

ये भी पढ़ें...कॉलेज और विश्वविद्यालयों पर ऐलान: इस दिन से खुलेंगे, इन नियमों का करना होगा पालन

रेणु देवी 2000 से लेकर 2010 तक बेतिया से लगातार चार बार विधायक बनी हैं। 2015 में कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से महज 2,320 वोटों से हार गई थीं। इस बार मदन मोहन तिवारी को ही 18,079 वोटों से हराकर 5वीं बार विधायक बनी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story