×

चार्टर प्लेन के अंदर जन्मदिन मनाते दिखे तेजस्वी यादव, JDU ने कही ये बड़ी बात

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख तेजस्वी यादव ने चार्टर्ड प्लेन में अपना 30वां जन्मदिन मनाया। जिसके बाद शाही अंदाज में जन्मदिन मनाने की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

Aditya Mishra
Published on: 11 Nov 2019 8:26 AM GMT
चार्टर प्लेन के अंदर जन्मदिन मनाते दिखे तेजस्वी यादव, JDU ने कही ये बड़ी बात
X

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख तेजस्वी यादव ने चार्टर्ड प्लेन में अपना 30वां जन्मदिन मनाया। जिसके बाद शाही अंदाज में जन्मदिन मनाने की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

तस्वीरों में वह एक चार्टर प्लेन में शानदार अंदाज में जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं. उनके साथ प्लेन में विधायक भोला यादव भी मौजूद हैं। लेकिन इन तस्वीरों के सोशल मीडिया में आते ही प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वहीं जेडीयू ने भी निशाना साधा है। जेडीयू के नेता संजय सिंह ने कहा, 'तेजस्वी यादव जी आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है। पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठ कर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं शर्म आनी चाहिए।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का जन्मदिन बीते शनिवार को था और वह इस मौके पर वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची भी गए थे।

ये भी पढ़ें...तेजस्वी की पार्टी सरताज की चाहत क्या लालू बनेंगे मुलायम



30 पाउंड का केक काटा

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 30 साल के हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने 30 पाउंड का केक काटा। तेजप्रताप ने तेजस्वी को गीता भेंट की। जन्मदिन समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...तेजस्वी यादव: चाचा नीतीश कभी भी पलटी मार सकते हैं

तेजस्वी ने जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण किया। बधाई देने के लिए उन्होंने समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि अपने एक-एक पल को बिहार की जनता की सेवा में लगाऊं। हमने बिहार को आगे बढ़ाने का सपना देखा है। इसके लिए मुझसे जो भी हो सके करूंगा। अपना पूरा जोड़ लगाऊंगा।

ये भी पढ़ें...मुंह खोलने के लिए तेजस्वी यादव को चाहिए सुप्रीम पावर

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story