×

प्रदेश के 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय सुबह 07 से दोपहर 01 बजे तक

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार पांच जून से प्रदेश के आगरा, मथुरा, वाराणसी, आजमगढ़, फिरोजाबाद व जौनपुर सहित 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय मई और जून में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। 

Aditya Mishra
Published on: 31 May 2019 4:08 PM GMT
प्रदेश के 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय सुबह 07 से दोपहर 01 बजे तक
X

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार पांच जून से प्रदेश के आगरा, मथुरा, वाराणसी, आजमगढ़, फिरोजाबाद व जौनपुर सहित 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय मई और जून में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें,,, एलएमआरसी ने की नशे की जगह स्वस्थ जीवन चुनने की अपील

पहले मई व जून में यह समय सुबह साढ़े आठ बजे से दिन में ढाई बजे तक था। रजिस्ट्रार जनरल श्री जैन के पत्र 30 मई 2019 के अनुसार प्रदेश के आगरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, एटा, कांशीराम नगर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, फरूखाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया, भदोही, इटावा, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गाजीपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, ललितपुर, सोनभद्र, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, औरैया, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती में सिविल कोर्ट का समय अब 5 जून से 30 जून 19 तक सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें,,, छेड़खानी के मामले में कोर्ट के आदेश का पालन करने का निर्देश

लंच का समय साढ़े दस बजे से 11 बजे तक रहेगा, पहले कोर्ट का समय सुबह 8:30 बजे से दिन में 2:30 बजे तक था।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story