×

कांपा ये बाहुबली: सता रहा एनकाउंटर का डर, ब्राह्मण होना बना वजह

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने अपने हत्या की आशंका जताई है। एक वीडियो जारी कर विधायक ने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है।

Shreya
Published on: 13 Aug 2020 9:02 AM GMT
कांपा ये बाहुबली: सता रहा एनकाउंटर का डर, ब्राह्मण होना बना वजह
X
MLA Vijay Mishra

भदोही: उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर होने के बाद से प्रदेश में यूपी गैंगस्टर और बाहुबली नेताओं पर शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में UP के भदोही के बाहुबली विधायक को अपने एनकाउंटर का डर सताने लगा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की। जिन्होंने अपने हत्या की आशंका जताई है। एक वीडियो जारी कर विधायक ने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Cricket 2nd Test: होगी फिर इंग्लैंड-पकिस्तान के बीच भिड़ंत, नहीं खेलेंगे ये दिग्गज

फर्जी मामले में फंसाए जाने का लगाया आरोप

निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा का कहना है कि उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उनका आरोप है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक चुने गए हैं। उनका कहना है कि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा, मामले में आया नया मोड़

इस मामले में दर्ज है केस?

दरअसल, हाल ही में कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी व मीरजापर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्रा और उनके कारोबारी बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कृष्णमोहन ने इन पर मारपीट करने और उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप लगाया था। विधायक उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस ने आठ अगस्त तो मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा हाल ही में एक शख्स को धमकी देने के चलते उन पर गुंडा एक्ट लगा था।

यह भी पढ़ें: बदले TAX के नियम: करदाताओं को मिली बड़ी सौगात, अब ऐसे होगा विकास

अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज

वहीं विधायक विजय मिश्रा ने इन आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि आरोप लगाने वाले रिश्तेदार का मकान अलग है और उनका मकान अलग है। कागजात में भी इसी बात का जिक्र है। इसके अलावा विधायक ने प्रशासन पर भी उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि सारे विरोधी नेता और पुलिस विभाग मिला हुआ है। बिना जांच के ही केस दर्ज हो रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है। उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते उन्होंने सभी मारना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: बदला परीक्षा का पैटर्न: एक दिन में होंगे 3 एग्जाम, UGC ने लागू किया ये नियम

विधायक के खिलाफ छोटे-बड़े कुल 64 मामले हैं दर्ज

बता दें कि सपा के दौर में बाहुबली विजय मिश्रा की पूर्वांचल में तूती बोलती थी। विजय मिश्रा पहले कांग्रेस से जुड़े, उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का हाथ थामा और बाद में निषाद पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि विजय मिश्रा पर पहले से ही छोटे-बड़े मिलाकर करीब 64 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: रिया की ख्वाहीशें: प्राइवेट जेट से लेकर होटल तक खरीदने का था प्लान, ये है पूरी लिस्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story