×

उत्तर प्रदेश के नतीजे होंगे अप्रत्याशित, हैरान कर देगी कांग्रेस: धीरज गुर्जर

गुर्जर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग कांग्रेस को हल्के में ले रहे हैं, उनकी आंखें 23 मई को खुली रह जाएंगी। नतीजे अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को हैरान करने वाली है।’’

Roshni Khan
Published on: 14 May 2019 7:50 AM GMT
उत्तर प्रदेश के नतीजे होंगे अप्रत्याशित, हैरान कर देगी कांग्रेस: धीरज गुर्जर
X

नयी दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में इस लोकसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको हैरान कर देगी।

ये भी देंखे:रायबरेली : सदर विधायक अदिति सिंह के काफिले पर जानलेवा हमला

गुर्जर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग कांग्रेस को हल्के में ले रहे हैं, उनकी आंखें 23 मई को खुली रह जाएंगी। नतीजे अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को हैरान करने वाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर काम किया है। जमीन पर पार्टी के कार्यकर्ता भी लामबंद हुए हैं। अब तक हुए छह दौर के मतदान से हमारे लिए सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।’’

ये भी देंखे:दावा: ‘इस लोकसभा चुनाव में 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतने जा रही BJP’

कांग्रेस सचिव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कड़ी मेहनत कर कुछ महीनों के भीतर ही अपनी मजबूत जमीन तैयार कर ली है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story