×

विकास दुबे के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। उसके एनकाउंटर की खबर आने के बाद से अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 9:54 AM GMT
विकास दुबे के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। उसके एनकाउंटर की खबर आने के बाद से अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

विकास के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मामले पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने एक शायरी को ट्वीट कर लिखा, ‘हजारों जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली’. हालांकि, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एनकाउंटर को लेकर कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका निशाना वहीं रहा।

विकास दुबे: 5 लाख के इनाम के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे ये चेहरे



इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। अखिलेश ने अपने ट्वीट में उस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवाल उठाए हैं, जिसमें विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया गया था।

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

पुलिस को क्यों चलानी पड़ी विकास दुबे पर गोली, एडीजी ने बताया एनकाउंटर का सच



प्रियंका गांधी ने पूछे कई सवाल

अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि एनकाउंटर के जरिये अपराधी विकास दुबे का तो अंत हो गया लेकिन उसको संरक्षण देने वालों के बारे में क्या होगा?

विकास दुबे एनकाउंटरः नहीं फंसेगी पुलिस व एसटीएफ, मिलेगा ये फायदा



Newstrack

Newstrack

Next Story