×

बड़ा खुलासा! जानें मोदी-शाह और योगी के बारे में ऐसी सच्चाई

वैसे तो भारत देश में अन्य देशों की अपेक्षा राजनेताओं को खास सुविधा दी जाती है। देश में कई बड़े नेता हैं लेकिन जो सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं वो देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ हैं,इनके फेवरेट फ़ूड क्या हैं आइए जानें..

Shivakant Shukla
Published on: 29 Dec 2019 9:55 AM GMT
बड़ा खुलासा! जानें मोदी-शाह और योगी के बारे में ऐसी सच्चाई
X

लखनऊ: भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां के सबसे ताकतवार नेताओं में नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम आता है। हर कोई इन तीनों नेताओं के बारे में जानना चाहता है। तो आज​ हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन नेताओं को भोजन में क्या पसंद है।

वैसे तो भारत देश में अन्य देशों की अपेक्षा राजनेताओं को खास सुविधा दी जाती है। देश में कई बड़े नेता हैं लेकिन जो सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं वो देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ हैं,इनके फेवरेट फ़ूड क्या हैं आइए जानें..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

पीएम मोदी अपने काम के चलते हमेशा व्यस्त रहते हैं। उनकी फ़ूड हैबिट्स बेहद सामान्य है। उन्हें घर का बना खाना पसंद है वे सात्विक लाइफस्टाइल को फॉलो करते हुए पीली दाल और हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। गुजरती खाने में उन्हें सफेद ढोकला, बेसन खांडवी और उंधियू पसंद है।

ये भी पढ़ें—अमित शाह का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, यहां जाने कैसा है उनका परिवार

पीएम दिन के भोजन में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल करते हैं। भाषण के दौरान वे हमेशा तेज आवाज और जोशीले दिखते हैं. इसके लिए वे अपने गले का विशेष ध्यान रखते हैं। गला ठीक रहे इसलिए वे हमेशा गुनगुना पानी पीते हैं। नवरात्रि के पूरे 9 दिनों का व्रत भी रखते हैं और दिन में केवल 1 फल खाते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह:-

अमित शाह को पोहा सेव के साथ खाना बेहद पसंद है। अमित शाह को घर में बना गुजराती खाना बेहद पसंद है। ब्रेकफास्ट में शाह के लिए खासतौर पर गाजर का पराठा , उपमा पसंद है अमूमन यही उनका सुबह का नाश्ता होता है। जबकि शाम को शाह की खास मांग होती है एक प्याली खौलती ब्लैक कॉफी। शाह हमेशा हैवी ब्रेकफास्ट करते हैं जिसमें बटर टोस्ट, कुछ मौसमी फल, इडली और सांभर वड़ा होता है। वो गुनगुने पानी के साथ दूध जरूर पीना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें—हिंदू या भारतीय, क्या कहें ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:-

उत्तर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नाश्ते के लिए छाछ पसंद करते हैं। वह उबले चने और दलिया के भी शौकीन हैं। उनके भोजन में उबली हुई सब्जियों के साथ एक या दो रोटियां शामिल होती हैं।

कभी-कभी योगी डिनर छोड़ देते हैं और केवल एक सेब खाते हैं। या डिनर में दो रोटियां, दाल और हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं।

..तो निश्चित ही आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसे ही हमारे साथ जुड़े रहिए हम आपको और भी अच्छी जानकारी देते रहेंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story