×

क्या प्रियंका गांधी की बेटी मिराया राजनीति में करेंगी एंट्री?

बात करें आज की तो कांग्रेसियों की पसंद राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी हैं। कांग्रेसी राहुल से ज्यादा प्रियंका पर भरोसा करते आये हैं। वैसे भी महिलाओं की नेतागीरी को लोग कुछ ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आगे चलकर मिराया का राजनीति में आना कोई बड़ी बात नहीं होगी

Shivakant Shukla
Published on: 22 Nov 2019 11:39 AM GMT
क्या प्रियंका गांधी की बेटी मिराया राजनीति में करेंगी एंट्री?
X

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले की और भारतीय राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी है। लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद देश के कई राज्यों में भाजपा ने सरकार बना लिया, और कांग्रेस की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। जहां कांग्रेस को अपनी ही पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए जब राहुल गांधी का नाम आया तो पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ही विरोध किया जिसके बाद फिर दोबारा सोनिया गांधी ​को ही पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

प्रियंका ऐसे आई राजनीति में

2019 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की नैया डांवाडोल दिखाई देने लगी तो पार्टी ने प्रियंका गांधी को राजनीति के मैदान में उतार दिया। हालांकि इसके पहले भी प्रियंका ​कई बार चुनाव प्रचार में उतरी थी लेकिन सक्रिय रूप से प्रियंका ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ही ​कदम रखा। तो वहीं अब इन्हें कांग्रेस को पार्टी के महासचिव का कार्यभार भी दे दिया गया है। अब कांग्रेस को प्रियंका से उम्मीदें जगी हैं लेकिन फिर भी बीते लोकसभा चुनाव में इनका भी कुछ खास फायदा देखने को ​नहीं मिला।

ये भी पढ़ें—अब महाराष्ट्र में नहीं बन पाएगी सरकार!, BJP ने उठाया ये बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के साथ लव मैरिज की हैं। इनके दो बच्चे हैं। एक का नाम रेहान है तो एक बेटी भी है जिसका नाम मिराया है। सूत्रों के अनुसार रेहान तो आगे चलकर बिजनेस संभालेंगे लेकिन बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या मिराया भी आगे चलकर राजनीति में कदम रखेगी और कांग्रेस की बाग़डोर संभालेंगी। तो आइए जानते हैं मिराया के बारे में...

क्या कर रही हैं मिराया

विकीपीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मिराया का जन्म दिल्ली में हुआ है। वो 24 जून 2002 को पैदा हुई है। उसने हाल ही में अपना 16वां जन्मदिन मनाया है। मिराया के स्कूल की बात करें तो मिराया दून के सबसे बड़े और मशहूर स्कूल वेलहम गर्ल्स कॉलेज में इस समय पढ़ रही है। हालांकि उसकी स्कूली पढ़ाई अब खत्म होने वाली है।

लंबी कदकाठी की मिराया खेलों में बहुत रुचि रखती है औऱ बास्केटबॉल की चैंपियन है। वो अपने स्कूल की तरफ से अलग-अलग राज्यों में जाकर बास्केटबाल खेलती है और अपने स्कूल का नाम रोशन करती है। अक्सर प्रियंका गांधी के साथ भी मिराया देखने को मिल जाती हैं।

इस वजह से लग रहे राजनीति में आने के कयास

कांग्रेस की हमेशा से ही परिपाटी रही है कि इस खानदान में लड़कियां ही पार्टी की बागडोर संभालती आई हैं चाहे बात करें इंदिरा गांधी की या बहू सोनिया गांधी की औऱ अब प्रियंका भी राजनीति में उतर चुकी हैं। मिराया वैसे तो अभी बहुत छोटी है लेकिन अक्सर उनको राहुल गांधी के साथ कई कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। इसी वजह से ये कयास लगाये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें— JNU का बवाल झूठा! छात्रों पर बाकी है करोड़ों, जारी की गई सूची

क्या मिराया मामा से सीख रही राजनीति

मिराया का अक्सर अपने मामा राहुल गांधी के साथ दिखाई देती हैं, कहीं न कहीं ये इस बात की तरफ संकेत करता है कि वो अभी राजनीति के दांवपेंच सीखने की शुरुआत कर रही हैं। हालांकि ये काई नई बात नहीं है, वैसे भी गांधी परिवार में बेटियों का आगे आकर बागडोर संभालना नया नहीं है। वहां ऐसी परंपरा रही है और बेटियों ने इस पार्टी को बखूबी संभाला भी है।

राहुल से ज्यादा प्रियंका है कांग्रेसियों की पसंद

बात करें आज की तो कांग्रेसियों की पसंद राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी हैं। कांग्रेसी राहुल से ज्यादा प्रियंका पर भरोसा करते आये हैं। वैसे भी महिलाओं की नेतागीरी को लोग कुछ ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आगे चलकर मिराया का राजनीति में आना कोई बड़ी बात नहीं होगी|

ये भी पढ़ें—उमा भारती के पैर में फ्रैक्चर, ब्रेक में लिखेंगी PM मोदी पर किताब

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story