×

कल रायबरेली जाएंगे योगी, प्रियंका, गरमाई UP की सियासत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वही तैयारियों का जायजा लेने आईजी एसके भगत रायबरेली पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

Manali Rastogi
Published on: 26 Aug 2019 11:17 AM GMT
कल रायबरेली जाएंगे योगी, प्रियंका, गरमाई UP की सियासत
X

रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि मंगलवार को रायबरेली आने वाले हैं। यही नहीं, मंगलवार को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जिले में ही रहेंगी। ऐसे में यहां सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है।

यह भी पढ़ें: अजब गजब: एक ऐसा देश जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए लगता है किराया

सीएम योगी यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे, जबकि इसी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के यहां उनके पिता की शोकसभा में शामिल होंगी। साथ ही, वह रेल कोच फैक्ट्री पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: रोमांस करते देखे गए श्रद्धा और प्रभास, 4 दिन बाद रिलीज होनी है फिल्म

यहां जाने सीएम योगी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

  • दोपहर 12.50 बजे रायबरेली पहुंचेंगे सीएम योगी।
  • नेहरू नगर स्थित राणा बेनी माधव की प्रतिमा पर 1.00 बजे से लेकर 1.10 तक रहेंगे मुख्यमंत्री।
  • 1.15 बजे शहीद चौक फिर फिरोज गांधी डिग्री कालेज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री।
  • 1.20 बजे से 2 बजे तक फिरोज गांधी कालेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में समिति द्वारा स्मारिका का सीएम करेंगे विमोचन।
  • 2 बजे से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित समय।
  • 2.40 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड के लिए रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।

यह भी पढ़ें: सामने आया अंतरिक्ष का सबसे पहला अपराध, जांच में जुटी NASA

बता दें, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वही तैयारियों का जायजा लेने आईजी एसके भगत रायबरेली पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए छोटी गलियों से लेकर बड़ी-बड़ी जगहों पर सतकर्ता बरतने को लेकर निर्देश भी दिया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story