×

सोनभद्र पर सियासत: पीड़ितों से मिले सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने कसा तंज

सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनभद्र गई थीं। हालांकि, उन्हें मिर्जापुर में रोक दिया गया था।

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 7:36 AM GMT
सोनभद्र पर सियासत: पीड़ितों से मिले सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने कसा तंज
X
सोनभद्र पर सियासत: पीड़ितों से मिले सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने कसा तंज

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंच गए हैं। सीएम योगी उम्भा गांव में पीड़ितों से मिले। इस दौरान सीएम ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बता दें, पीड़ित परिजनों के सीएम योगी से आंसू भी छलके। सीएम योगी के साथ मौके पर डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: नासा का खुलासा: क्या वाकई चांद पर है प्राचीन एलियन शहर! देखें PICS

उभ्भा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरसंहार के पीडि़तों से मिलकर उनका दुख-दर्द जाना और सांत्‍वना दी। राजकीय विमान से म्योरपुर हवाई पट्टी पर उतरने के बाद वह हेलीकाप्टर से उभ्भा गांव पहुंचे और लोगों से मुलाकात के साथ अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश भी जारी किया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।

गोलीकांड में पीड़ित परिजनों से हाल-चाल पूछकर दी सांत्वना

सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार की स्थिति जानने पहुंचे मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने के साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही लोगों से घटना के बारे विस्तृत जानकारी लेते हुए बच्चों को गोद में उठाकर दुलारा भी।

यह भी पढ़ें: RIP Sheila Dikshit: अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा जन सैलाब, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

परिजनों से कहा कि भरोसा रखिए घटना के दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। इसके साथ ही आप सभी को भी सभी आवश्‍यक सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी। कहा कि आपको कोई दिक्कत अब नहीं होगी, इसीलिए मैं यहां आप सभी लोगों के बीच आया हूं। इस दौरान घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये का चेक भी सीएम ने सौंपा।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र पर सियासत: अब पुलिस ने SP के इस विधायक को किया गिरफ्तार

प्रियंका गांधी ने की टिप्पणी

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के इस दौरे पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी सोनभद्र गए हैं, वह इसका स्वागत करती हैं क्योंकि अपना फर्ज पहचानना अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें: ये मेरा इंडिया: मुस्लिम हैं तो ‘जय श्री राम’ बोलना सीख लें वरना होगी….

प्रियंका ने किया ट्वीट

प्रियंका ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा है कि, ‘उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है। उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।’



यह भी पढ़ें: कल होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, फिर इतिहास रचने को तैयार भारत

बता दें कि, सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनभद्र गई थीं। हालांकि, उन्हें मिर्जापुर में रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, दिल्ली सरकार ने घोषित किया 2 दिन का राजकीय शोक

मगर प्रियंका पीड़ितों से मिलने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने आखिरकार शनिवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में मुलाकात की। प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story