UP Nikay Chunav Voting: पहले चरण की सुबह से वोटरों में उत्साह, जानिए इन जिलों में दोपहर से पहले कितना हुआ मतदान

Raebareli News: रायबरेली एक नगर पालिका नौ नगर पंचायतों में सुबह 10 बजे तक 18 परसेंट वोटिंग हुई। ज़िले की सभी नौ नगर पंचायतों और एक नगर पालिका में वोट डालने के लिए वोटरों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

Narendra Singh
Published on: 4 May 2023 11:14 AM GMT
UP Nikay Chunav Voting: पहले चरण की सुबह से वोटरों में उत्साह, जानिए इन जिलों में दोपहर से पहले कितना हुआ मतदान
X
UP Nikay Chunav 2023 (photo: social media )

Raebareli News: नगरीय निकाय चुनाव में अब जनता की बारी है। जनता अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रही है। कई जनपदों में वोटर्स के बीच सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई है। 11 बजते-बजते कई जनपदों के मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन देखी जा रही है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों के मतदान केंद्र ऐसे भी हैं, जहां अपेक्षित संख्या में वोटर्स नहीं दिखे। लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर बाद तक वोटिंग प्रतिशत में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।

रायबरेली में गजब का उत्साह, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया मतदान

रायबरेली एक नगर पालिका नौ नगर पंचायतों में सुबह 10 बजे तक 18 परसेंट वोटिंग हुई। ज़िले की सभी नौ नगर पंचायतों और एक नगर पालिका में वोट डालने के लिए वोटरों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की नौ नगर पंचायत और एक नगर पालिका के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही वोटरों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभी तक शान्ति पूर्वक मतदान चल रहा है। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय में बने बूथ में वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में प्रतिभाग कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

सोनिया गांधी का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में इस बार सभी की निगाहें कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर टिकी हैं। कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से इसका अंदाजा लगाया जाएगा कि यहां कांग्रेस के वोटों की जमीन बाकी है, या पूरी तरह खिसक चुकी है। उधर, भाजपा ने चुनाव प्रचार के दरम्यान रायबरेली में पूरा जोर लगा रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर भारी भरकम नेताओं की फौज रायबरेली नगर पालिका में उतारी गई थी। यहां भाजपा से बीजेपी से शालिनी कनौजिया अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी सत्रोहन सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में है। सपा से पारसनाथ को मैदान में उतारा गया है। रायबरेली सदर की सीट को लेकर बड़ी दिलचस्प लड़ाई है।

इन जनपदों में यह है सुबह से मतदान की स्थिति

फतेहपुर में दो नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायत में सुबह 9:00 बजे तक 10.52 प्रतिशत हुआ मतदान। यहां वार्ड 23 में मशीन खराब होने की वजह से लगभग 2 घंटे तक मतदान रहा बाधित। इसके अलावा शामली में 13.7 फीसदी मतदान सुबह 9 बजे तक दर्ज किया गया। बहराइच में प्रथम चरण में जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायत में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। जबकि बात प्रयागराज की करें तो यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1180 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुछ जगहों पर किसी प्रकार की खराबी आने पर ईवीएम मशीनों को बदलने का काम किया जा रहा है। इसी तरह झांसी नगर निगम के लिए सुबह नौ बजे तक कुल 458032 वोटरों में से 28873 यानी 6.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिजनौर में सवेरे 10 बजे तक 10.20 प्रतिशत मतदान हुआ। गोण्डा में पहले राउंड में सुबह 09 बजे तक 11.98 प्रतिशत हुआ मतदान। सबसे अधिक नगर पंचायत बेलसर में हुआ मतदान। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगरी गोरखपुर के नगर निगम में सुबह नौ बजे तक लगभग 5.4 प्रतिशत और यहां की नगर पंचायतों में सुबह नौ बजे तक 9.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया चल रही है। हालांकि यहां वार्ड नंबर 49 में बड़ी संख्या में मतदाता सड़क पर टहलते दिखाई दिए। वजह ये थी कि इंद्रानगरी कालोनी के इन तमाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story