×

वैलेंटाइन से पहले लीजिए पार्टनर से ब्रेक, फिर आजमाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगा प्यार

अगर आपका रिलेशन भी पकाऊ और लड़ाई से भरा है तो वेलेनटाइन वीक से पहले ब्रेक ले ले। ताकि तब तक आपका रिश्ता शायद सुधर जाए। उसके लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

suman
Published on: 26 Jan 2021 11:46 AM GMT
वैलेंटाइन से पहले लीजिए पार्टनर से ब्रेक, फिर आजमाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगा प्यार
X
लड़ाई-झगड़ों से तंग होकर रिश्ते में लेना चाहते हैं Break तो इन बातों का रखें ध्यान

लखनऊ: जल्द ही वेलेनटाइन वीक शुरू होने वाला है और इस वीक को आप एंज्वॉय करना चाहते हैं तो कई तरीके है जिससे आप अपने प्यार को मजबूत बना सकते हैं। लेकिन उससे पहले ये बता दें कि कई बार आपस में बहुत ज्यादा प्यार होने के बावजूद रिलेशनशिप में बात बात पर लड़ाई झगड़े का दौर आता है, जब छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक और लड़ाई होने लगते हैं।

कपल रिलेशनशिप में ब्रेक

कभी-कभी तो बात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि कपल रिलेशनशिप में ब्रेक लेने तक का फैसला कर लेते हैं।रिश्ते के ज्यादा बिगड़ जाने पर ब्रेक लेना कई बार फायदेमंद भी है तो चलिए अगर आपका रिलेशन भी पकाऊ और लड़ाई से भरा है तो वेलेनटाइन वीक से पहले ब्रेक ले ले। ताकि तब तक आपका रिश्ता शायद सुधर जाए। उसके लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

याद रखें ये बातें

ब्रेक के बाद रिलेशनशिप में आने पर प्यार पहले से भी ज्यादा बढ़ जाता है। आप अपने पार्टनर से रिश्ते के शुरुआती दौर की तरह प्यार और केयर करने लगते हैं। ब्रेक की वजह से एक-दूसरे की अहमियत का भी अंदाजा हो जाता है।जानिए,...

breakup

ब्रेक मतलब ब्रेकअप नहीं

रिलेशनशिप में ब्रेक लेने का मतलब ब्रेकअप होना नहीं होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अस्थायी ब्रेकअप लेने से इस बात का अहसास हो जाता है कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं और उसके बिना कैसा महसूस करते हैं।

यह पढ़ें...उनाकोटी: आज भी 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों का रहस्य, जानें क्यों पड़ा ऐसा नाम

अकेले रहें

रिलेशनशिप में ब्रेक लेने के बाद अकेले में समय बिताना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से आपको समझ आएगा कि आपके प्यार भरे रिश्ते में ऐसा क्या हुआ। जिसकी वजह से बात ब्रेक लेने तक जा पहुंची। इस दौरान अगर आपकी गलती है तो उसका भी अहसास होगा।

किसी और के साथ न करें प्यार

रिलेशनशिप से ब्रेक लेने के बाद आप क्या और कैसा महसूस कर रहे हैं, इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपनी फीलिंग्स पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो फिर रिलेशनशिप से ब्रेक लेना बेकार है।

breakup

यह पढ़ें...Samsung Galaxy: ये स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कई जानकारियां

डेट कर पार्टनर को न करें चीट

ब्रेक लेना का मतलब ब्रेकअप करना नहीं होता है। रिलेशनशिप में ब्रेक का मतलब अपने रिश्ते की बारीकियों को समझने है। इस दौरान किसी को डेट न करें क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता खत्म हो सकता है। रिश्ते से ब्रेक लेने के बावजूद अपने पार्टनर की पहले की ही तरह रिसपेक्ट करें। कभी अपने पार्टनर की किसी से बुराई न करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होता है।

suman

suman

Next Story