सरोगेसी की मदद से बनी मां, जानें इस 24 साल की सरोगेट मदर की कहानी

ब्रिटेन की रहने वाली एम्मा जो एक 24 साल की सरोगेट मदर हैं। जिन्हें लोगों की मदद करना काफी पसंद है जो लोग मां नहीं बन पाते वह उनकी सरोगेट मदर बनती है। यह बताती है कि इनका खुद का साढ़े तीन साल का बच्चा है।

Newstrack
Published on: 17 March 2021 12:24 PM GMT
सरोगेसी की मदद से बनी मां, जानें इस 24 साल की सरोगेट मदर की कहानी
X
सरोगेसी की मदद से बनी मां, जानें इस 24 साल की सरोगेट मदर की कहानी photos (social media)

अमेरिका : अब लोग सरोगेसी की मदद से मां बन सकते हैं कई देशों में इसका चलन काफी बढ़ता जा रहा है। अब लोग सरोगेसी के लिए जागरूक भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि सरोगेसी की मदद से लोग किसी दूसरे के बच्चे को अपने गर्भ में पालते हैं। इसे सरोगेट मदर कहा जाता है। अब तो भारत में भी कई सेलिब्रिटी ,आम जन लोग भी इसकी मदद से पैरेंट्स बनते हैं। आज आपके बीच एक 24 साल की लड़की की कहानी लेकर आए हैं जो सरोगेट मदर है।

एम्मा है 24 साल की सरोगेट मदर

ब्रिटेन की रहने वाली एम्मा जो एक 24 साल की सरोगेट मदर हैं। जिन्हें लोगों की मदद करना काफी पसंद है जो लोग मां नहीं बन पाते वह उनकी सरोगेट मदर बनती है। यह बताती है कि इनका खुद का साढ़े तीन साल का बच्चा है। एम्मा मार्च 2020 में एक गे कपल के लिए सरोगेट मदर बनी थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। एम्मा एक एप के जरिए इन कपल से मिली थी। आपको बता दें कि यह एप डोनर्स और सरोगेट को ढूढ़ते हैं।

सरोगसी को लकर लोगों के मन में होते हैं ये सवाल

एम्मा बताती है कि उनकी मां इनके इस काम को काफी जोखिम भरा बताती हैं। वो कहती हैं कि इस काम को करने से समय की बर्बादी होती है। इसके साथ इन्होंने कहा कि दूसरे के लिए प्रेग्नेंट होने और इतना दर्द सहने की क्या जरूरत है। लेकिन अब इनकी मां का विचार काफी बदल चूका है। अब वह एम्मा की सरोगेसी बच्ची मिया को बेहद प्यार करती हैं। आपको बता दें कि एम्मा की मां की तरह कई लोगों के मन में भी ऐसे सवाल चल रहे होंगे।

ये भी पढ़े....कल्पना ने सच किया बचपन का सपना, अंतरिक्ष में रोशन किया देश का नाम

surrogates

ब्रिटेन में बनाया गया सरोगेट माता -पिता के लिए यह नियम

सरोगेसी को लेकर ब्रिटेन में भारत से कई अलग नियम बनाए गए हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन में सरोगेसी मदर को किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं दी जाती है। बताया जाता है कि ब्रिटेन में क्लाइंटस सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान का ही खर्च देते हैं। पहले ब्रिटेन में सरोगेट मदर को ही इस बच्चे को ही असली माता - पिता कहा जाता था लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिला कि सरोगेट मदर बच्चा होने के बाद बच्चे को देने से मना कर देती हैं जिसकी वजह से अब यह नियम बदल दिया गया है।

ये भी पढ़े....नीता अंबानी ने बीएचयू के दावे को किया खारिज, प्रोफेसर बनने पर नहीं हुई कोई बात

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story