×

इंटरनेट नहीं होगा आपके बच्चे के लिए खतरनाक, जब करवाएंगे ऐसे इस्तेमाल

आज के दौर में बच्चों को इंटरनेट से दूर रख पाना बहुत मुश्किल है। टीवी से भी ज्यादा स्मार्ट फोन और लैपटॉप बच्चों के मनोरंजन का साधन बनता जा रहा है। पेरेंट्स बच्चों की इस लत से परेशान रहते हैं। उन्हें चिंता होती है

suman
Published on: 5 May 2020 3:19 AM GMT
इंटरनेट नहीं होगा आपके बच्चे के लिए खतरनाक, जब करवाएंगे ऐसे इस्तेमाल
X

जयपुर: आज के दौर में बच्चों को इंटरनेट से दूर रख पाना बहुत मुश्किल है। टीवी से भी ज्यादा स्मार्ट फोन और लैपटॉप बच्चों के मनोरंजन का साधन बनता जा रहा है। पेरेंट्स बच्चों की इस लत से परेशान रहते हैं। उन्हें चिंता होती है कि इन डिजिटल साधनों के आकर्षण में बच्चे पढाई से दूर हो रहे हैं। इसका एक आसान सा उपाय है, क्यों न हम उनके इसी शौक का इस्तेमाल उनका नॉलेज बढाने के लिए शुरु कर दें।

यह पढ़ें...घर जाना चाहते हैं तो सबसे पहले कर लें ये काम, दूर हो जाएंगी दिक्कतें

यही फोन ,टेबलेट, और लैपटॉप बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बन सकता है। इसके जरिए खेल खेल में बच्चों में पढाई की हैबिट डेवलप करा सकते हैं। हम बच्चों को इंटरनेट पर क्या और कैसे देखने दें। ये बता सकते हैं। कुछ ऐसे ही ऐप्स की जानकारी जो आपके बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होने के साथ सुरक्षित और आसान भी है

यूटुब किड्स : इस ऐप की मदद से कम से कम उम्र का बच्चा भी अपने पसंद का कंटेंट सर्च कर देख सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि बच्चों के लिए वॉयस सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे स्पेलिंग न आने पर भी बच्चे को सर्च करने में परेशानी न हो।

नेक जीटीवी (Nec GTV kids ) इस एप की मदद से आप बच्चों को दुनिया भर की दिलचस्प कहानियां पढने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ साथ नॉलेज भी बढेगा.।

ऐपी स्टोर(Appy Store) थोड़े बड़े बच्चों के लिहाज से ये अच्छा है, यहां उन्हें सिखने के लिए बहुत कुछ मिल सकता है।

यह पढ़ें...राशिफल 5 मई: इन 4 राशियों के जातक से बॉस रहेंगे नाखुश, जानें बाकी का हाल

लाइव किड्स(LIV kids) नर्सरी राइम्स के लिए ये सबसे पॉपुलर ऐप है । सोनी पिक्चर्स ने इसे बच्चों के हिसाब से डिजाइन किया है।

मैथ ट्रेनिंग ऐप(Math Training for Kids) इस ऐप के जरिए मैथ जैसे मुश्किल विषय को भी बहुत ही दिलचस्प तरीके से सिखाया जाता है।

इस तरह अगर बच्चे इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे तो वो उनके बौद्धिक विकास के लिए लाभप्रद रहेगा।

suman

suman

Next Story