×

वैलेंटाइन डे : "कबूतर जा" से "इमोजी" तक ऐसे बदला इजहार -ए -इश्क

पहले अपने दिल की बात बताने के लिए चिट्ठी का सहारा लेना पड़ता था। उसे पहुंचने में कितने दिनों का इंतजार करना पड़ता था। उस जमाने में चिट्ठी लिखना आम होता था लेकिन बहुत खास माना जाता था। उस चिट्ठी के माध्यम से अपने दिल की सारी बात कही जाती थी।

Shraddha Khare
Published on: 14 Feb 2021 4:56 AM GMT
वैलेंटाइन डे : कबूतर जा से इमोजी तक ऐसे बदला इजहार -ए -इश्क
X
वैलेंटाइन डे : "कबूतर जा" से "इमोजी" तक ऐसे बदला इजहार -ए -इश्क photos (social media)

लखनऊ : प्यार करने वाले जोड़ों के लिए वेलेंटाइन डे का यह दिन कोई त्योहार से कम नहीं होता है। बाकी दिन भी हम अपने पार्टनर को प्यार करते हैं। लेकिन जैसे होली वाले दिन ही सबसे ज्यादा कलर लगाया जाता है, दिवाली वाले दिन दिए से पूरा घर रौशन किया जाता है वैसे ही प्यार करने के लिए भी एक दिन बनाया गया है। आज वेलेंटाइन डे के दिन युवा पीढ़ी अलग अंदाज से अपने प्यार को इजहार कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। आज सोशल मीडिया का जमाना जिसमें लोग ऑनलाइन तरीके से भी इस दिन को यादगार मनाते हैं। पहले की पीढ़ी के लोग इस प्यार को किस तरीके से मानते थे उस टाइम तो आज की तरह इतनी फास्ट सर्विस नहीं थी तो जानते हैं 2021 वेलेंटाइन डे पर ऑनलाइन और ऑफलाइन वाला प्यार।

चिट्ठी वाला प्यार

आज की पीढ़ी के युवा अपने प्यार का इजहार बड़े ही बेहिचक के साथ करते हैं लेकिन 19 वीं शताब्दी के दौर में प्यार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। पहले अपने दिल की बात बताने के लिए चिट्ठी का सहारा लेना पड़ता था। उसे पहुंचने में कितने दिनों का इंतजार करना पड़ता था। उस जमाने में चिट्ठी लिखना आम होता था लेकिन बहुत खास माना जाता था। उस चिट्ठी के माध्यम से अपने दिल की सारी बात कही जाती थी। क्या आपको अपनी पहली लिखी हुई चिट्ठी याद है। जिसमें आपने अपने प्यार का इजहार किया हो। पहले एक दूसरे से मुलाकात करना थोड़ा मुश्किल होता था। आज की तरह पहले न टैडी कोई दिया करता था। बड़ी सादगी के साथ अपने प्यार का इजहार किया करते थे।

आज के समय का प्यार

वैलेंटाइन डे के मौके पर सभी अपने प्यार का इजहार करेंगे। अपने पार्टनर के साथ इस दिन को सेलिब्रेट भी करेंगे। आज की युवा पीढ़ी तो अपने प्यार को बड़ी बखूबी के साथ दुनिया के सामने मनाती है। एक दूसरे को गुलाब के गुलदस्ते , टैडी और कार्ड्स जैसे कई गिफ्ट्स देते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में सब चीज बड़ी जल्दी हो जाती है। कितने ऐसे लोग होंगे जो आज के दिन अपने पार्टनर से नहीं मिल पाएंगे लेकिन व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने प्यार का इजहार बखूबी से कर पाएंगे। आज इस वैलेंटाइन डे को सब अपने - अपने अंदाज से खास बनाते हैं। आज पूरी दुनिया में प्यार की खुशबू महक रही है।

valetine love

ये भी पढ़े....Valentine’s Day: इन सितारों की लव स्टोरी प्यार करने वालों के लिए बन गई मिसाल

दुकानों वालों का फायदा

वैलेंटाइन डे के इस मौके पर लोग अपने प्यार का इजहार करते जगह जगह दिखेंगे। आपको बता दें कि इस खास मौके पर दुकानदारों ने कितनी सारी तैयारी करके रखी हुई है। आज के दिन के लिए वैलेंटाइन डे कार्ड्स, कई हैंड मेड गिफ्ट्स को बेचते हैं। आज इस खास मौके पर इनकी काफी बढ़ोतरी होती है। इसके साथ फूलों की दूकान में काफी बढ़त देखने को मिलती है। इस वैलेंटाइन डे त्योहार से इनकी आमदनी भी बढ़ जाती है।

rose bookey

डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों का वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लव बर्ड्स अपने पार्टनर से मिलने की प्लांनिग बना चुके होंगे। अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो अपने घर पर ही सोशल मीडिया की मदद से इस 2021 वैलेंटाइन डे को खास बनाइए। अपने पार्टनर को प्यारी इमोजीस भेज सकते हैं। कुछ दिन की बात लिख कर एक अच्छे से वीडियो के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके साथ वीडियो कॉलिंग कर अपने पार्टनर के साथ होने का अहसास कर सकते हैं। कई तरीके हैं जिसके जरिए आज के इस दिन को खास बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़े....दिल को छू लेगी इन कवियों की कविताएं, इनके बिना अधूरा रह जाएगा वैलेंटाइन डे

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story